तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

by

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

शाम 5 बजे तक 59.28 फीसद पोलिंग हो चुकी है। शाम छह बजे के बाद भी कतार में खड़े लोगों के वोट पोल हो चुके है। अब कुल मिलकर 60.95 फीसद मतदान हुआ है।

पुलिस कार्य समाप्त।

उपचुनाव में बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। यही चुनाव साल 2024 की दिशा तय करेगा।। उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो गया था। मैदान में 15 उम्मीदवार हैं। निर्वाचन क्षेत्र में पात्र मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें पुरुष 1,00,933 हैं, जबकि 91,897 महिलाएं और आठ थर्ड-जेंडर। अधिकारियों ने बताया कि 114 स्थानों पर कुल 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 60 शहरी और 162 ग्रामीण हैं, जिनमें चार ‘मॉडल’ और तीन ‘गुलाबी’ मतदान केंद्र शामिल हैं।

कौन हैं मुख्य प्रत्याशी : आम आदमी पार्टी ने तरनतारन से तीन बार के विधायक हरमीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है, जो इस साल जुलाई में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए थे। इस उपचुनाव को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेताओं के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने इस सीट को बरकरार रखने के लिए आक्रामक रूप से प्रचार किया था।

कांग्रेस के लिए भी दांव ऊंचे हैं, जिसने उपचुनाव के लिए अपने तरनतारन जिला इकाई के प्रमुख करणबीर सिंह बुर्ज को मैदान में उतारा है। एक कृषिविद् और रियल एस्टेट व्यवसायी, बुर्ज पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिन्होंने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ मिलकर पार्टी उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और एक ‘धर्मी फौजी’ की पत्नी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने वाले बलाचौर में पड़ते के एक क्रेशर विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

गढ़शंकर : उप-मंडल अधिकारी सह सहायक जिला माइनिंग अफसर , ड्रेनेज एंड जियोलॉजी उप-मंडल, गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने के आरोप में पुलिस को दी शिकायत पर...
article-image
पंजाब

मृत लोगों के आधार कार्ड से करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला : आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के अदालत ने एसएसपी होशियारपुर को दिए निर्देश

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव पनाम में मृत व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड  बनाकर पावर आफ अटोर्नी कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने...
article-image
पंजाब

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 घंटे चिता पर मां का शव : 2 बेटियां लड़ती रही डेड बीघा जमीन के टुकड़े के लिए

मथुरा : बेटियों ने मां के अंतिम संस्कार से पहले बेहद ही शर्मशार करने वाली हरकत कर डाली है। बेटियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर मां का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। तीनों बेटियां इसके...
Translate »
error: Content is protected !!