ताज़ा घटनाओं से प्रदेश शर्मशार : जयराम ठाकुर

by

 

कहा, ऐसी आपराधिक घटनाएं हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप नहीं, जनता के बीच भय और आतंक का माहौल

छात्रा मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाए प्रदेश सरकार

नालागढ़ धमाके को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिस प्रकार की घटनाएं पहाड़ी प्रदेश में घट रही है वो बेहद चिंताजनक है। ऐसा लग रहा है जनता का सरकार की कानून व्यवस्था से विश्वास ही उठ गया है। सरकार न तो शांति व्यवस्था कायम कर पा रही है और न शांति भंग करने वाले दोषियों को पकड़ पा रही है। ऐसे में जो अराजकता का माहौल बना हुआ है वो हिमाचल की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। आज से पहले हिमाचल में विस्फोट होने जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई है। गत वर्ष शिमला में विस्फोट हुआ और अब नए वर्ष में पुलिस थाने के बाहर नालागढ़ में हुआ। अब जो हो रहा है वो काफी चिंताजनक है। मंडी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने धर्मशाला में कालेज छात्रा की मौत मामले में भी उच्च स्तरीय और सही जांच करवाने की सलाह प्रदेश सरकार को दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। जब शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच घटनाक्रम हुआ था तो उस वक्त भी हमने सरकार को जांच करवाकर कार्रवाई करने की सलाह दी थी। इस मामले में भी हम सरकार को यही सलाह दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर जो तथ्य सामने आए रहे हैं उसमें सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसलिए प्रदेश सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाओं से प्रदेश शर्मशार हुआ है। यह एक हृदयविदारक घटना है और हमारी संवेदनाएं मृतक छात्रा के परिजनों के साथ हैं।
जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में हुए धमाके को लेकर भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस धमाके के पीछे एक संगठन का नाम आ रहा है, यदि यह सही है तो फिर यह प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। ऐसी वारदातों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था आज बहुत चिंता का विषय है। सरकार के काम करने के तरीके से लग रहा है कि मुख्यमंत्री खुद ही गंभीर नहीं है। जनता में बिगड़ती कानून व्यवस्था से भय और आतंक का माहौल है। सरकार को शांति बनाये रखने और कानून व्यवस्था पर जनता बना रहे उस दिशा में काम करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर

त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर उभरे मुख्यमंत्री सुक्खू : नरदेव कंवर

आपदा आने के बाद से ही मुख्यमंत्री ने परिवार के मुखिया की भूमिका बखूबी निभाई तलवाड़ा (राकेश शर्मा) कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोगी कल्याण समिति के माध्यम से हो लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध: कमलेश ठाकुर

आरकेएस के तहत देहरा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 57 लाख 6 हजार 740 रुपए का अनुमानित बजट पेश। राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । नागरिक अस्पताल देहरा में आज बृहस्पतिवार को स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!