ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां : बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर, तीन महीने में पांचवीं घटना

by
तरनतारन। अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहबाद में रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों ने इलेक्ट्रोनिक शोरुम व करियाना व्यापारी की दुकान पर छह गोलियां दागीं। जिससे क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई।
तीन माह के दौरान गोलियां चलने की यह पांचवीं घटना है। दुकानदारों ने रोष जाहिर करते दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया।  विस हलका खडूर साहिब के कस्बा फतेहबाद में गैंग्सटरों द्वारा प्रत्येक दिन दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलवाई जाती हैं। ऐसी दो घटनाएं रविवार की रात सवा दस बजे सामने आईं।
खुराना इलेक्ट्रोनिक शोरुम व करियाना के बड़े कारोबारी की दुकान पर दस मिनट के अंतर में तीन-तीन गोलियां दागी गईं। बताया जाता हैै कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित कैद हो गए। दुकानदार नवदीप सिंह, मंदीप सिंह, रंजीत शर्मा, पवन कुमार, विपन कुमार, कंवलजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सुख ने बताया कि गैंग्सटरों की दहशत लगातार बढ़ रही है। जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है।
थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, पुलिस चौकी फतेहबाद के प्रभारी गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पहले भी सामने आईं अपराध की घटनाएं
इससे पहले, 7 जनवरी को विदेश में बैठकर व्यापारियों, वकीलों और डाक्टरों से रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल के दो शूटरों गुरलालजीत सिंह व करनप्रीत सिंह को खेमकरण के गांव आसल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पुलिस पर तीन गोलियां दागीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों की टांगों पर गोलियां चलाईं।
14 जनवरी को थाना हरिके पत्तन के गांव किरतोवाल में एनआरआई के घर पर फायरिंग की गई। कार सवार दो लोगों ने नौ गोलियां दागीं व फरार हो गए। सीआईए स्टाफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी करवाई।
एक मार्च को जम्मू-कश्मीर, राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नुआ के पास बाइक पर सवार तीन गैंगस्टरों का थाना सरहाली की पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल हो गए जबकि तीसरा काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल जाते समय संजय सिंह पत्नी से क्या कह गए खास बात …

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि छापेमारी में उनके घर से कुछ नहीं मिला है। सिर्फ ऊपर से आये दबाव के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
article-image
पंजाब , समाचार

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत 6040 घरों के बाहर बच्चियों के नाम की लगाईं पलेटें :डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात

38 जरूरतमंद औरतें ई -रिक्शा मिलने से हुई आत्म निर्भर: अपनीत रियात सखी वन स्टाप सैंटर में दर्ज हुए 418 मामलों में से 413 का निपटारा होशियारपुर, 23 जनवरी: ज़िला प्रशासन की तरफ से...
Translate »
error: Content is protected !!