तालाब में डूबने से तीन बच्‍चों की मौत : मचा कोहराम,

by

रोहित जसवाल ।  बंगाणा की बल्ह पंचायत में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। छपरोह खड्ड  में दो सगी बहनों सहित तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से जान चली गई।

वहीं, इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चियां रविवार को अपने स्कूल बैग धोने के लिए खड्ड के किनारे गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य दो बच्चियां भी खड्ड में उतर गईं, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे भी डूब गईं। अचानक तीनों की जान खड्ड के पानी में समा गई।

मृतक बच्चियों की पहचान खुशी पुत्री मंजीत, कोमल और सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां काफी होनहार बताई जा रही हैं और स्थानीय स्कूल में पढ़ती थीं। जानकारी के अनुसार, जब शाम तक बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान गड्ढे के किनारे एक लड़की की चप्पल दिखाई दी। आगे जाकर ग्रामीणों ने देखा कि दो लड़कियों के शव पानी की सतह पर तैर रहे थे।

तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हुए और तीनों को पानी से निकालकर स्थानीय आदर्श अस्पताल थाना काल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। सभी की आँखें नम हो गईं। गाँव में सन्नाटा पसरा है और परिवार के लोग रो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गड्ढे के खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने की माँग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ न हों।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, ऊना ज़िले में खाई में डूबने से तीन लड़कियों की मौत की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है। यह इतना गहरा दर्द है कि इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। इस अपूरणीय क्षति पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत बेटियों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की लाश छत से फेंककर सोने चले गई थी पत्नी : सरियों से पीट पीट कर पति को कर दिया था अधमरा

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया गया है। उसने हत्या करना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब

ट्रेनिंग स्कूल नंगल (एमपीएचडब्ल्यू)की शिक्षार्थियों और बीबीएमबी अस्पताल की महिला स्टाफ ने मिलकर मनाया महिला दिवस

नंगल: एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल नंगल की शिक्षार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमे बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डॉ शालिनी चौधरी ने इसके  बारे में जानकारी देते हुए बताया की एमपीएचडब्ल्यू...
article-image
पंजाब

डीसी की सरकारी कार और एक-तिहाई वेतन कोर्ट कर आदेश पर जब्त :

पटियाला ।  पंजाब के पटियाला के डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा इस्तेमाल की गई कार और उनकी सैलरी के एक-तिहाई हिस्से को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। एक स्थानीय अदालत के आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!