तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

by

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक नंबर-7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को चिट्‌ठी लिखी थी, जिसमें जेल सुपरिन्टेंडेंट पर सत्येंद्र जैन को फेवर करने का आरोप लगाया था। सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने की भी बात कही थी। इसके बाद एलजी द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की सिफारिशों के बाद ही अजीत कुमार को सस्पेंड किया गया है। बता दें कि इससे पहले 4 नवंबर को ही तिहाड़ जेल के डीजी भी बदले गए थे। ठग सुकेश चंद्रशेखर के संरक्षण देने के आरोप के बाद तत्कालीन जेल डीजी संदीप गोयल को हटाकर संजय बेनीवाल को जेल डीजी बनाया गया था। सुकेश ने आरोप लगाया था कि सुरक्षा के बदले गोयल ने 10 करोड़ रुपए लिए हैं, इसमें सत्येंद्र जैन भी शामिल हैं।
ईडी ने 30 मई को सत्येंद्र जैन को किया था गिरफ्तार :
दिल्ली सरकार के जेल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। जैन तब से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसके अलावा पिछले दिनो मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लेटर लिखकर जैन, जेल अधिकारियों और केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में तीयां के समागम दौरान मुकावले में गुरप्रीत वनी विजेता

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अध्यापक दिवस पर तीयां तीज समागम करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा में संपन हुया। समागम का प्रबंध कालेज के वुमैन सैल की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री सुक्खू

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात कसुम्पटी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को 43.37 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

88 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, 6 माह के भीतर पूर्ण होगा निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

रायपुर से फगोत सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में व्यय होगी 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि चंबा (चुवाड़ी), 29 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रायपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!