तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

by
गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने शिरकत की। उनके साथ उनके परिवारिक सदस्य वरुण बेदी, मीना बेदी, फिजा बेदी भी शामिल हुए। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब रंग जमाया। इस मौके कॉलेज में तरह-तरह के स्टॉल भी लगाए गए। प्रिंसिपल डॉ. कमल इंदर कौर तथा पूरे स्टाफ ने झूला झूलने का आनंद भी उठाया। प्रिंसिपल कमल इंदर कौर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अपनी विरासत व अमीर सभ्याचार से जोड़ना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वकील के घर में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बनाया : सामान की तोड़फोड़ की, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खरड़ : हाईकोर्ट के वकील के घर सन्नी एनक्लेव, खरड़ में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बना घर में सामान की तोड़फोड़ की। इस संबंधी थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने...
article-image
पंजाब

जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने अधिकारियों के साथ किया गिनती केंद्रों का दौरा : कहा गिनती केंद्रों की सुरक्षा व व्यवस्था में न रहे कोई कमी

होशियारपुर, 15 मई :  भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोक सभा क्षेत्र-05 होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंद कुमार व पुलिस पर्यवेक्षक 2014...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में करोड़ों के घोटाले के गंभीर आरोप

चेयरमैन व एमडी पर संसाधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप एएम नाथ। सोलन/चंडीगढ़, 21 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) में कथित तौर पर चल रहे भ्रष्टाचार,...
Translate »
error: Content is protected !!