तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस कर्मचारी से की मारपीट

by

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आरोप है कि रविवार रात करीब 11:00 बजे का है, जब तीनों छात्रों ने समरहिल में एक टैक्सी चालक के साथ बदसलूकी की। इस दौरान टैक्सी चालक इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस चौकी में पहुंचा। पुलिस चौकी में रात्रि मुंशी साहिल समेत दो पुलिस कर्मी तैनात थे। पुलिस कर्मचारी साहिल ने मौके पर पहुंचकर तीनों छात्रों को हुड़दंग नहीं करने को लेकर आगाह किया तो वह उल्टा उससे ही उलझ पड़े। इसके बाद तीनों छात्रों ने चौकी में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की और टेबल तथा प्रिंटर समेत अन्य सामान भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से चला गया। मामले की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। आरोपियों में विजय राज निवासी गुटकर तहसील बल्ह जिला मंडी, राहुल निवासी तहसील डलहौजी जिला चंबा और आर्यन निवासी गांव नगीला, डलहौजी जिला चंबा शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनका मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पीडीपी एक्ट धारा 3 तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों को नोटिस जारी किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्वीट डिलीट करेंगे राहुल गांधी, कोर्ट को दी जानकारी : नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला

नई दिल्ली : दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट को बताया गया कि वह 2021...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैबः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार ऊना – ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
Translate »
error: Content is protected !!