तीन टन गोमांस जब्त – अमृतसर से मुंबई जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से, लगेज बोगी में रखा था मांस

by

अमृतसर। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, अमृतसर से चलने वाली गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस से मुंबई भेजा गया तीन टन गोमांस (1283 किलो) गुजरात के वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। यह गोमांस 16 पार्सलों में अमृतसर के किसी विजय सिंह नामक व्यक्ति ने बाकायदा ट्रेन में बुकिंग करवाकर मुंबई के किसी जफर शब्बीर को भिजवाया था।  संयुक्त गोरक्षक सेवा दल पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने गुजरात की गोसेवक नेहा पटेल को गोमांस अमृतसर से मुंबई भेजे जाने की जानकारी दी थी। 30 अप्रैल को नेहा पटेल ने वड़ोदरा की जीआरपी को ट्रेन से गोमांस ले जाए जाने की सूचना दी।

गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस जब वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पहुंची तो नेहा पटेल पुलिस फोर्स के साथ प्लेटफार्म पर मौजूद थीं। ट्रेन की जिस लगेज बोगी में बीफ छुपाकर रखा गया था, वह ट्रेन के सात मिनट के स्टापेज में खोली नहीं जा सकी।

 एफआईआर दर्ज, गोमांस जब्त :  नेहा पटेल के दवाब व जीआरपी वड़ोदरा के प्रयास से ट्रेन आधे घंटे तक रोककर बड़ी कठिनाई से बोगी खोली गई तो अंदर से तीन टन बीफ बरामद हुआ जिसे ट्रेन से वडोदरा में उतारकर जब्त कर लिया गया और एफआइआर दर्ज कर ली गई। बरामद मांस की लैब रिपोर्ट शनिवार को आ गई जिसमें यह पुष्टि हुई कि तीन टन मांस गोमांस ही है।

गोमांस भेजनेवाले और पार्सल प्राप्तकर्ता के खिलाफ भी
मामला दर्ज : 
पश्चिमी रेलवे वडोदरा की पुलिस अधीक्षक सरोज कुमारी ने बताया कि ट्रेन से जब्त गोमांस का पार्सल भेजने वाले विजय सिंह व पार्सल प्राप्त करने वाले जफर शब्बीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक का लटकता शव बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर के पहाड़ी गांव शाहपुर में बनी गौशाला में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। इस शव को लटकता देखकर सड़क मार्ग पर जाने वाले लेने देखा तो इसकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत – हर लड़की जैसे थे मेरे सपने, ओलंपिक जानती तक नहीं थी : विनेश

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो किया. रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
पंजाब

पती को धोखा देकर प्रेमी संग भागी महिला : प्रेमी ने कर दिया कत्ल , कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने दो दिन में सुलझाया, कातिल ग्रिफ्तार

लुधियाना : पति को धोखा देकर भागी महिला को उसके प्रेमी मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान फत्तो उर्फ नीसा के रूप में हुई। प्रेमी की पहचान शारिक अली उर्फ मोहम्मद अली...
article-image
पंजाब

पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने 13 पदक : रयान, आरुष, नायरा, आर्यांश, धैर्य और विवेक ने जीते जिला होशियारपुर के लिए गोल्ड मेडल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने कोच शिहान जगमोहन विज से कोचिंग...
Translate »
error: Content is protected !!