तीन दिवसीय ‘चलो चम्बा रूरल फेस्ट’ 25 जनवरी से चमीनू में होगा : फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों का मिलेगा मौका

by
एएम नाथ। चम्बा  :  चलो चम्बा अभियान के अंतर्गत चम्बा के चमीनू में रूरल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फेस्ट 25 से 28 जनवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। फेस्ट में लोगों को पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ-साथ पारंपरिक खेल गतिविधियों, प्रदर्शनी, सेल, म्यूजिक सहित ग्रामीण जीवन के बारे में करीब से जाने का मौका मिलेगा।
नोट ओन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा व जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आगाज होगा। यह आयोजन स्वयं सहायता समूह चंबा री डिस्कवर्ड, गाब्दिका, हॉलिस्टिक हिमालय एफपीसी, ग्राम समिति चमीनू व युवक मंडल चढीयारा द्वारा मिलकर किया जा रहा है। 25 जनवरी को इंस्टामीट व सस्टेनेबल जर्नी एवं टाइमलेस मेमोरी के साथ अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। 27 को पारंपरिक खेल गतिविधियों का आयोजन होगा। जबकि 28 जनवरी को कवि सम्मेलन मेडिकल कैंप और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान एचटूओ आनंदम में ग्रामीण स्टॉल, रफी हाउस में पारंपरिक स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही एचटूओ आनंदम सरवन वाटर मिल गुरुकुल में खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महिला समूह की ओर से एचटूओ आनंदम मे चम्बा री डिस्कवर की ओर से फूड फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं ग्रामीण जीवन को करीब से जानने के लिए लोगों को गांव में तीन टूर करवाए जाएंगे। मनुज शर्मा और राजीव मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए बताया कि 25 से 28 जनवरी तक चमीनू में चलो चम्बा ग्रामीण उत्सव में जुडकर जीवंत संस्कृति, पारंपरिक संगीत और स्थानीय स्वाद का अनुभव करें। रोमांचक गतिविधियों में शामिल हों और चम्बा की समृद्ध विरासत का जश्न मनाएं। उन्होंने कहा कि अविस्मरणीय ग्रामीण उत्सव के लिए एक साथ आएं।
मिश्रा ने बताया कि ये प्रयास जो चमीणु के ग्रामीणों द्बारा किया जा रहा है काफी सराहनीय है। बाकि गाँव भी इसे देखें व समझे। इससे प्रेरणा लेकर अपने गाँव में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करें। ये हमारे चंबा को पर्यटन के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप मे विकसित करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में जानिए

रोहित जसवाल। ऊना  । हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति दान करने वाले डॉ. राजेन्द्र कंवर सम्मानित एएम नाथ। हमीरपुर, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़रूरतमंदों को राहत व सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!