तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में 15 से 17 फरवरी तक होगा

by
होशियारपुर :  पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। इन तीन दिनों के दौरान विभिन्न लीगल, कल्चरल और क्विज मुकाबलों में देश भर के विभिन्न लॉ कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के विद्यार्थी भाग लेंगे।
यह जानकारी पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी. के निदेशक प्रोफेसर एच.एस. बैंस ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। इस मौके पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर बृजेश शर्मा फैकल्टी कन्वीनर डॉ विनय शर्मा, डॉ. सुखबीर कौर और डॉ. रितु     सलारिया भी उनके साथ थे। प्रोफेसर बैंस ने बताया कि यह आयोजन के पैटर्न पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर रेनु विग और अकादमिक इंचार्ज प्रोफेसर रतन सिंह की देखरेख में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आयोजन के फैकल्टी को कन्वीनर डॉक्टर पूजा सिंह डॉ. मोनिका नेगी, डॉ. सुनैना,डॉ. सविता ग्रोवर और डॉ काम्या रानी होंगे। इस दौरान विभिन्न लॉ इवेंट्स का कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सुखबीर कौर और सांस्कृतिक प्रतियोगिता होंगी जिनका कोआर्डिनेटर डॉक्टर सविता ग्रोवर को नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर बैंस ने बताया कि इस दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मुकाबले में लगभग ढाई लाख रुपए से अधिक के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, जजमेंट राइटिंग मुकाबला के साथ-साथ लिटरेरी प्रतियोगिता पार्लियामेंट्री डिबेट और इनक्विजिटिव-3.0 क्विज का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एलिगेंट यूफोरिया, टैलेंट फिएस्टा, थिएटर इवेंट प्रचंड और ग्रुप डांस बैटल का भी आयोजन होगा। 15 फरवरी को एम.एच.1 नाइट का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंजाबी फिल्म ‘आवाज पंजाब दी’ की कास्ट विशेष तौर पर शामिल होगी। साथ ही गायक फिरोज खान, हैरी संधू और सुखविंदर सुक्खी अपने गीतों से प्रतिभागियों का मनोरंजन करेंगे। 16 फरवरी को आयोजित की जाने वाली स्टार नाइट में अंतरराष्ट्रीय गायक खान भैनी अपनी फनकारी के जौहर दिखाएंगे। 17 फरवरी को  आयोजित किए जाने वाले समापन समारोह में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि  पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा होंगे जबकि सेशन जज होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल और जिले की डीसी कोमल मित्तल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Third National Lok Adalat of

Hoshiarpur/August 27/Daljeet Ajnoha : The District Legal Services Authority, under the directions of the Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar, will organize the third National Lok Adalat of the year in the district...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानो और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के खिलाफ कंगना रनौत द्वारा घटिया शब्दों के उपयोग करने और दुर्वयवहार करने को सहन नहीं किया जायेगा – आल इंडिया जाट महासभा

गढ़शंकर :  कंगना रनौत द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी के साथ दुर्वयवहार करने के बाद थप्पड़ मारने के बाद के झूठे आरोप लगाना गलत है कंगना रनौत पहले भी किसानी आंदोलन...
article-image
पंजाब

पेट्रोल बम से बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर हमला : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरदासपुर  : गांव घुम्मनकलां में तीन नकाबपोश आरोपितों ने बीएसएफ के रिटायर सब-इंस्पेक्टर के घर पर मंगलवार रात पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बम घर के आंगन में गिरा, जिसके चलते कोई नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!