तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ पहली बार आयोजित होगा : हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल – DC जतिन लाल

by
14 से 16 सितम्बर तक होगा आयोजन
उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, बोले…शानदार आयोजन से महोत्सव को बनाएंगे यादगार
एएम नाथ। ऊना, 9 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल करते हुए सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित किया जा रहा ये महोत्सव 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।
बता दें, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुछ महीने पहले चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीन पहल करने तथा एक भव्य महोत्सव आरंभ करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। प्रशासन ने उनके निर्देशानुरूप आगे बढ़ कर कार्य करते हुए महोत्सव के आयोजन की तैयारी की है।
भव्य-दिव्य होगा महोत्सव
उपायुक्त ने महोत्सव का शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से पूर्ण समन्वय से कार्य करने को कहा । उन्होंने कहा कि महोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन के साथ इसे एक विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे, एसडीएम अंब मेला संयोजक जबकि एसपी पुलिस स्पोर्ट्स अधिकारी होंगे।
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
जतिन लाल ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल पर पहंुचेगी। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव की स्मृतियों को संजोने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी
उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों-हजार श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं। यह महोत्सव सभी श्रद्धालुओं लिए एक सौगात सरीखा अवसर है। महोत्सव में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के उपलक्ष्य पर 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक विभिन्न स्पोर्ट तथा साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों का आयोजन रामलीला मैदान अम्ब में किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम, तम्बोला व खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
आयोजन के लिए 13 समितियां गठित :   जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के क्रम में विविध गतिविधियों के आयोजन तथा समन्वय के लिए 13 समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देशी अनाज एवं फसल जर्मप्लाज्म के संरक्षण एवं गुणन के लिए चंबा के दो किसानों को मिला सम्मान

एएम नाथ। चंबा : कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) में गत दिनों पौधा संरक्षण एवं कृषक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिले के लिए गौरव का क्षण : शुभम शर्मा हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित

एएम नाथ। चम्बा : नाहन में हाल ही में आयोजित सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में चंबा टीम की ओर से खेलते हुए शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट खेल को देखते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के बैंकों ने दिसंबर, 2020 तक 849.43 करोड़ के ऋण वितरित किएः डीसी

राघव शर्मा ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना, 2 मार्च: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक बचत भवन ऊना में राघव शर्मा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के बच्चों को मिलेगी आईसीएसई बोर्ड की हाई-टेक शिक्षा

सेंट स्टीफन स्कूल ने बदली शिक्षा की तस्वीर चम्बा के शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि सेंट स्टीफन स्कूल को मिली आईसीएसई बोर्ड की मान्यता एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!