तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक
आध्यात्मिक विवेचना को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आज धरा के संसाधनों का दोहन
हो रहा है। कोयला, जल, दुर्लभ पदार्थ सब समाप्त होने की कगार पर है। ऐसे में वैज्ञानिकों का मानना है कि एक दिन हमें रहने के लिए दूसरी धरती खोजनी
होगी। उन्होंने दूर अंतरिक्ष में ऐसे ग्रह  खोजें जो देखने में भारत जैसे लगते है। उनका कहना है कि शायद इन पर
पानी भी मिल जाए। नासा को अमेरिका ने लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी। यदि वनस्पति शांत हो, अंतरिक्ष शांत हो, औषधियां शांत हो, धरती शांत और धरती पर रहने वाला मानव भी शांत
हो। जब मानव का मन संतुलित होगा तो यह प्रकृति अपने आप हो संतुलन चलेगी। इसलिए आज आवश्यकता है उस ब्रह्मज्ञान की जिसके माध्यम से मानव का मन शांत हो फिर पूरे ब्रह्मांड को वह शांत
रख सकता है। पनप रही हैं, जो एक इंसान को इंसान नहीं रहने देती बल्कि उन बुराइयों ने इंसान को एक दानव की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है l इसलिए आज एक बार फिर जरूरत है समाज को ऐसी अवतरित सत्ता की जो दिशा विहीन मानवीय इकाई को दिशा प्रदान करके समाज में शांति को स्थापित कर सके l महापुरुष जब धरती पर आते हैं तो उनका एकमात्र लक्ष्य होता है परम सत्य का साक्षात्कार जन-जन को करवाना वे जीवन पर्यंत इस कार्य के लिए तत्पर रहते हैं ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अविनाशी आत्मा को दिखा देते हैं यही वह संजीवनी औषधि है जिससे वे जन समाज को पाप ताप से मुक्त करते है l

शिव कथा के अंतिम दिन भी साध्वी रणे भारती जी,साध्वी राजविद्या भारती जी,द्वारा शिवमय भजनों का गायन किया।कथा में विशेष रूप में साध्वी शंकरप्रीता भारती जी,साध्वी अंजली भारती जी,साध्वी रेणु भारती जी,शक्ति वर्मा (वर्मा ज्वैलर्स), रघु,डा.प्रमोद, इंस्पेक्टर मनमोहन, दलीप कुमार (गुरु कृपा ज्वैलर्स),पंडित संतोष दुबे,उर्मिला प्रधान,डा.दलीप,पंडित अनूप भर्गो,अनील कुमार,रामू स्वीट्स शॉप,आनंद कुमार,राजेशानंद बाबा जी,गुलाब राय,सुनील,रोहित,उदय,मास्टर रवि,जोगिंदर,सीता राम,मुकेश,डा.मुकेश,गोरी शंकर ठेकेदार, मितलेश ठेकेदार,शाम ठेकेदार,गौरव,गुड्डू ,मोहन पीटर,अरुण यादव,डा.अवधेश,राजा राम पंडित परिवार सहित,सागर,सोनू मोबाइल,ओर गणमान्य लोग मौजूद थे।
अंत में गुरु कृपा ज्वैलर्स,रघु परिवार सहित,डा.दलीप परिवार सहित,उदय,सुनील, गुलाब राय,विजय,राजा राम पंडित परिवार सहित,ने मंच पर जाकर कथा व्यास जी को सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ दिलबाग राय के समर्थन में अविनाश राय खन्ना ने चुनाव प्रचार किया

पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए की अपील। माहिलपुर – भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ दिलबाग राय के समर्थन में...
article-image
पंजाब

शादी के 2 महीने बाद महिला का मर्डर : घर के गेट के ठीक सामने यह वारदात

पट्टी : महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, हमलावर ने उस पर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग पंजाब में आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर 2 लाख लूटे : वारदात सीसीटीवी कैद

लांबड़ा Iकपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप...
Translate »
error: Content is protected !!