तीन पंजाबियों की मौत, तीसरी मंजिल से कूदी गर्भवती सहित चार गंभीर : ब्रैम्पटन में मकान में लगी आग

by

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बानस वे (Banis Way) स्थित एक किराये के घर में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक और घायल सभी एक ही पंजाबी मूल के परिवार के बताये जा रहे हैं। परिवार के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। आग में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके इस घर का मालिक भी पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है।

अग्निशमन विभाग को रात करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, तो घर की ऊपरी मंजिल पूरी तरह आग की चपेट में थी। अधिकारियों ने तुरंत आसपास के घर खाली करवाए और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

मलबे से एक बच्चे सहित दो लोगों के शव बरामद हुए। गर्भवती महिला व एक 5 वर्षीय बच्चे सहित चार अन्य लोग तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदकर बाहर निकले, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अग्निशमन कर्मी शुक्रवार शाम तक भी मलबे में तलाश अभियान चलाते रहे, ताकि लापता दो परिजनों का पता लगाया जा सके। आग से जुड़े हुए जड़वा (सेमी-डिटैच्ड) घर को भी भारी नुकसान हुआ है।

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने जानकारी दी कि घर के विदेशी मालिक ने वर्ष 2020 में इसमें सब-यूनिट बनाने के लिए आवेदन किया था। निरीक्षण के लिए अधिकारी कई बार पहुंचे, लेकिन भीतर रहने वाले लोगों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह घर करीब छह वर्ष पहले भारत में रहने वाले व्यक्ति ने एक रियल्टर के माध्यम से खरीदा था और कभी स्वयं यहां नहीं आया। घर की देखभाल और किराये की जिम्मेदारी उसने ब्रैम्पटन में रहने वाले एक परिचित को सौंप रखी थी।

पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित परिवार मालिक के बारे में पूछने पर जानकारी देने से बचता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां विदेशी मालिक के संपर्क सूत्रों की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार घर का मालिक पंजाब सरकार का एक अधिकारी है।

ओंटारियो के मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीड़ित परिवार की आधिकारिक पहचान अभी जारी नहीं की गई है। स्थानीय समुदाय इस त्रासदी से स्तब्ध है और जांच पूरी होने का इंतजार कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बादल से तीन घंटे पूछताछ : कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच कमेटी ने

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर:कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एडीजीपी एल.के. यादव पर आधारित विशेष जांच कमेटी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लगभग तीन घंटे पूछताछ की...
article-image
पंजाब

बैंस ने संभाला मंत्री पद का कार्यभार – अवैध माइनिंग पूरी तरह होगी बंद

चंडीगढ़ ।    पंजाब के नए माइनिंग, जिओलॉजी, टूरिज्म, कानून और जेल मंत्री हरजोत बैंस ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। भ्रष्टाचार बर्दाशत नही होगा,...
article-image
पंजाब

पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की होगी घोषणा : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पाेस्ट कर घोषणा की कि आने वाले पांच दिनों में शेष 5 सीटों के लिए नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल में छलके जाम …किया चीयर्स, लुधियाना जेल में कैदी की बर्थडे पार्टी : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप : डीआईजी पटियाला रेंज को सौपीं जांच : वीडियो में दिखने वाले 10 हवालातियों पर केस दर्ज

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैरक में एक हवालाती का जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं जेल में...
Translate »
error: Content is protected !!