6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग मामलों में एक बैंक अधिकारी सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में मट्टनसिद्ध स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने दबिश देकर पारस पुत्र परमजीत सिंह, निवासी पृथ्वी नगर जालंधर, उसके साथी रोहित निवासी अजय सैंट्रल टाऊन जालंधर और अंकुर शर्मा निवासी नादौन को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद हुए।

दूसरे मामले में प्रताप नगर वार्ड नंबर-40 के निवासी सूर्यांश पुत्र राकेश कुमार को 5.7 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। तीसरे मामले में पुलिस ने एक बैंक अधिकारी गगनदीप पुत्र प्रीतम दोघली, निवासी बैरी, बड़सर को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य सप्लायर पारस की गिरफ्तारी से पुलिस को सफलता मिली है। पारस ही वह मुख्य सरगना है जो हमीरपुर के अधिकांश युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था। पारस ने ही बैंक अधिकारी गगनदीप को शुक्रवार दोपहर के दिन चिट्टा बेचा था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी 5 आरोपियों को एनडीपीएस  एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई…..तीन टिपर जब्त

गढ़शंकर: माइनिंग डिपार्टमेंट ने गढ़शंकर इलाके में रात 10 से 11 बजे के बीच रूटीन चेकिंग की। इस दौरान गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना जरुरी कागज़ात के मिनरल ले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नितिन गडकरी से रानीताल-कोटला, घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आग्रह

गत बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के उन्नयन के लिए 172.97 करोड़ रुपए जारी करने का अनुरोध एएम नाथ। नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर के मंत्री ना बनने के पीछे चर्चा : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जीतने के बावजूद सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार

एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर से पांचवी बार सांसद चुने जाने के बाद इस बार अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हिमाचल कोटे से अनुराग की जगह जगत प्रकाश नड्डा को...
Translate »
error: Content is protected !!