तीन युवकों की मौत : तीसा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कैंपर

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन में सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार शाम करीब 7 बजे हुआ। बोलेरो कैंपर चम्बा से तीसा की ओर जा रही थी। गुनु नाला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी सीधे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में बालो पुत्र खेती राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तारो चंद और थान सिंह उर्फ सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
————————-
मृतकों की पहचान इस प्रकार है
तारो चंद पुत्र जगदीश, निवासी गांव दवाड़ी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 22 वर्ष।
थान सिंह उर्फ सन्नी पुत्र लेख राज, निवासी गांव सुमरा, डाकघर देहरा, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 19 वर्ष।
बालो पुत्र खेती राम, निवासी गांव पुंडरोडी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा, उम्र 17 वर्ष।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

XEN सुरेंद्र धीमान का फूलों का गुलदस्ता देकर बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन, नंगल ने किया अभिनंदन

नंगल । बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन नंगल दुआरा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण टाउनशिप मंडल  XEN टाउनशिप डिविजन का कार्यभार संभालने पर  सुरेंद्र धीमान को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता कैंप

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मौके पर भरे मतदाता पंजीकरण के फॉर्म  गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान बुधवार को लुधियाना जिले के पखोवाल के बीडीपीओ गुरमुख सिंह को 30000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार...
Translate »
error: Content is protected !!