तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

by
सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन लाभान्वित हो रहे हैं। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध पूजा कला मंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के तहत नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मनलोग कलां के गांव चम्यासी तथा ग्राम पंचायत चिल्लड़ में प्रदान की।
विशेष प्रचार अभियान के तहत अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में लक्षित वर्गों को अवगत करवाने के लिए पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों ने कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बसंतपुर के गांव सेहलाणा तथा ग्राम पंचायत शहरोल के गांव कल्याणपुर में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की।
कलाकारों ने अवगत करवाया कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर गत 03 वर्षों में लगभग 643 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वृद्धजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। लोगों को अवगत करवाया गया कि जनमंच में भी सामाजिक सुरक्षा पैंशन के मामलों पर समुचित कार्यवाही की जा रही है।
इन ग्राम पंचायतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की।
कलाकारों ने बताया कि कम्यूटर एप्लिकेशन व समवर्ती क्रियाकलापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग तथा बीपीएल परिवारों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों, जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रुपए से कम हो को विभिन्न कम्प्यूटर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
कलाकारों ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से कोरोना वायरस संक्रमण बचाव के लिए हाथों को बार-बार धाने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम की अनुपालना करने का आग्रह भी किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मनलोग कलां के प्रधान अमर सिंह नेगी, उप प्रधान संजीव कुमार, वार्ड सदस्य तिलक राज, तृप्ता देवी, सत्या देवी, ग्राम पंचायत चिल्लड़ के प्रधान मदन लाल, उप प्रधान आशा राम कश्यप, वार्ड सदस्य सुखन लाल, सोमादेवी, पंचायत सचिव अनोखी राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा देवी, ग्राम पंचायत बंसतपुर के प्रधान रामचंद ठाकुर, उप प्रधान नरपत राम, वार्ड सदस्य परमिला, ग्राम पंचायत शहरोल के प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान दलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 आईपीएस और 4 एचपीएस के तबादले : जानें किसे कहां मिली नियुक्ति

एएम नाथ। शिमला : सरकार ने सोमवार को दो आईपीएस और 4 एचपीएस  अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने डीआईजी क्राइम साइबर क्राइम (सीआईडी) शिमला मोहित चावला को प्रिंसिपल पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा न हो पाने से यह सिद्ध होता है कि संकट में है कांग्रेस : कांग्रेस का ही एक गुट करवाना चाहता था सीएम का इस्तीफा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार अपनी सरकार को स्थिर बताने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लड़खड़ा रही है, तो विपक्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
Translate »
error: Content is protected !!