तीन साल से लिव इन में रह रही महिला ने कर दिया बड़ा खेल : घर लौटा व्यक्ति तो फटी रह गई आंखें

by
लुधियाना :  लिव इन रिलेशन में व्यक्ति के साथ रह रही महिला ने बड़ा खेल कर दिया। शातिर महिला तीन साल से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। उसने लिव इन में रहने वाले व्यक्ति की विश्वास जीता और अब विश्वासघात कर दिया।

घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां लिव इन में रहने वाली महिला ने व्यक्ति के घर पर चोरी की और फरार हो गई। जब व्यक्ति घर लौटा तो उसकी आंखें फटी रहे गई। क्योंकि घर से तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवर गायब थे। आरोपी महिला राजवीर कौर फरार है। पीड़ित मंदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है।
लुधियाना के हैबोवाल कलां के सिल्वर सिटी निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने ही शक्ति विहार इलाके में रहने वाली राजवीर कौर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
मंदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी महिला राजवीर कौर के साथ पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आरोपी राजवीर कौर को सब पता था कि वह पैसे, जेवरात व अन्य जरुरी दस्तावेज कहां रखता है। कुछ दिन पहले वह एक दिन के लिए किसी काम से घर से बाहर गया था। आरोपी महिला ने उसके जाते ही घर की अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे तीन लाख रुपये कैश और पांच तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
अगले दिन मंदीप सिंह वापस घर लौटा तो राजवीर कौर घर पर नहीं थी। बार-बार बुलाने पर वह जब अंदर कमरे में गया तो देखा कि अलमारी के ताले टूटे थे और महिला राजवीर कौर गायब थी। उसे पता चला कि वह फरार हो गई है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आरोपी महिला का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज कैडर का नाम बदलने की घोषणा करें सेहत मंत्री. :मनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर 18 अप्रैल : मल्टीपर्पज हैल्थ इंप्लॉई यूनियन पंजाब के उपप्रधान व जिला होशियारपुर के महासचिव अमनदीप सिंह बैंस ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर मेल-फीमेल का नाम बदलने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
Translate »
error: Content is protected !!