तीर्थन घाटी की पेखड़ी पंचायत में चुनावी रण तेज : प्रधान पद सहित 14 प्रत्याशी मैदान में ….शुंगचा वार्ड से निशा देवी औशलिंगा से लाल सिंह निर्विरोध सदस्य घोषित।

by

चुनाव चिन्ह मिलते ही गांव-गांव में शुरू हुआ प्रचार अभियान।

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पेखड़ी में पंचायती राज चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार मानी जाने वाली इस पंचायत में चुनावी सरगर्मियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

यहां पर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। पंचायत में प्रधान पद सहित कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जबकि दो वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने गांव-गांव जाकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

पेखड़ी पंचायत के वार्ड नंबर-1 शुंगचा से निशा देवी और वार्ड नंबर-2 शलिंगा से लाल सिंह को निर्विरोध सदस्य पंच चुना गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा आधिकारिक घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इसे भाईचारे, एकता और जागरूकता की मिसाल बताया।

वर्ष 2021 में नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी में पिछले चुनाव की तरह इस बार भी प्रधान पद जनरल महिला वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। ऐसे में प्रधान पद का मुकाबला काफी रोचक बन गया है। निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी समेत चार महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए कांता देवी, पुष्पा देवी, पूजा ठाकुर और मनीषा डिंपल के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उप प्रधान पद के लिए घनश्याम, नीलचंद और प्रताप सिंह के बीच तिकोना मुकाबला देखने को मिलेगा।

इसके अलावा वार्ड नंबर-3 नाही से सदस्य पद के लिए आशा देवी और लता देवी, वार्ड नंबर-4 पेखड़ी से रीना देवी, लता देवी और विनीता देवी तथा वार्ड नंबर-5 मनहर से केशव राम और प्रेम सिंह के बीच मुकाबला होगा।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में जुट गए हैं। कई उम्मीदवार पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री तैयार करवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस का रुख कर रहे हैं, जबकि अधिकतर प्रत्याशी सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना चुनाव प्रचार को तेज कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिशा बैठक में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश, आरडीएसएस कार्यों पर जताई नाराजगी प्राकृतिक खेती और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर, मिशन मोड में काम करने को कहा एएम नाथ। चंबा, 27...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस : होशियारपुर जिले में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत- दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुकेरियां, दसूहा, गढ़दीवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री रामपुर खेड़ा पहुंचा नगर कीर्तन -22 नवंबर को भूंगा, हरियाना, भीखोवाल, होशियारपुर, चब्बेवाल, माहिलपुर व गढ़शंकर होते हुए श्री आनंदपुर साहिब होगा रवाना -इतिहास में पहली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प – DC अनुपम कश्यप

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत रिज पर लगाया रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला शिमला की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर

रिटायर अधिकारियों को मनमाना एक्सटेंशन देने वाली सरकार नए अधिकारी क्यों नहीं चाहती संघीय व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!