तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

by

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को नदी पार कराने की कोशिश कर रहे दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में स्थानीय लोग उन्हें समझाते सुनाई दे रहे हैं कि पानी बहुत तेज है, आप रुक जाइए लेकिन युवकों ने बात नहीं मानी और जीप को तेज बहाव से निकालने की कोशिश जारी रखी। कुछ ही पलों में जीप बहाव में फंस गई और पानी के दबाव से तीन बार पलट गई। इस दौरान दोनों युवक भी जीप के साथ बह गए।

गनीमत रही कि जीप आगे जाकर किसी जगह फंस गई और बुलडाेजर की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान नदी में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है और अक्सर इस रास्ते पर पड़ने वाले तीन गांवों का संपर्क कट जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोग इस पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में न डालें।

एसडीएम कर चुकी है मौके का दौरा

जयंती की राव नदी पर पानी के तेज बहाव का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी इन गांवों के रास्ते कट गए थे। इसके बाद डीसी मोहाली कोमल मित्तल की तरफ से आदेश जारी कर रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए गए थे। अस्थाई रूप से रास्ता बहाल करने के बाद अगली बार बारिश से फिर दोबारा से यह रास्ता टूट गया था।

इसके बाद 10 अगस्त को खरड़ की एसडीएम पी दिव्या खुद मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विवेक डुरेजा और ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन आकाश अग्रवाल को इस मामले पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मामले को भूल गए और अब यह हादसा होने से बच गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने 310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 310 ग्राम नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस चौकी बीनेवल में पदस्थ एएसआई...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी हो सकते हैं महंगे, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ : पुनीत महाजन

चंडीगढ़। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम जनता को मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के महंगे होने का भी झटका लग सकता है। चर्चा है कि आने वाले समय में मोबाइल कंपनियां अपने...
article-image
पंजाब

वक्फबोर्ड ने 20 दिनों में गांव शेरगढ़ के मुस्लिम समुदाय के लिए 3 कनाल 15 मरले का किया कब्रिस्तान रिजर्व

होशियारपुर, 2 फरवरी :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब वक्फ बोर्ड लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। पंजाब के सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय की मुख्य जरूरत कब्रिस्तान को रिजर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संपदा को आग से बचने के लिए संयुक्त कार्यवाही बनाई जाए सुनिश्चित —DC मुकेश रेपसवाल

20 जून तक तैयार की जाए मनरेगा सेल्फ चंबा, 10 जून वनों में आगजनी घटनाओं की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले प्रभावी उपायों के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!