तेज रफ्तार कैंटर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

by
गढ़शंकर   : गढ़शंकर -श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक एक सीमिंट से लदे ट्रक ने एक बाईक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सिविल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार दौरान मौत हो गई।
                  र्दुघटनास्थल से प्राप्त जानकारी मुताबिक बलवीर सिंह (61) पुत्र मनशा सिंह निवासी गढ़ी मट्टों बिजली का बिल भर कर अपने बाईक पी.बी.-20-ए-8062 पर अपने घर वापिस जा रहा था। जब वह श्री आनंदपुर सहिब रोड पर विश्वाकर्मा मंदिर के थोड़ा आगे गया तो एक सीमिंट के लदे तेज रफतार ट्रक पी.बी.-02-डीएफ -3558 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह  बुरी तरह से कुचला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी टांगें कट गईं। हादसे में बाईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  आनन फानन में लोगों ने पास ही सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया यहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक गुरमख सिंह निवासी फतेहपुर थाना काठगढ़ (शहीद भगत सिंहनगर) चला रहा था। ट्रक चालक ने इस हादसे से पहले गांव महताबपुर में एक आल्टो कार को तथा सिविल अस्पताल के समक्ष एक और बाईक को भी टक्कर मारी है। मृतक दो वार किसान संघंर्ष दौरान सिंघू बार्डर पर भी जाकर आया था। गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों  तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कलब गढ़शंकर व कुंदन सिंह फुटबाल कलब बड्डों में हुया मुकावला रहा 2-2 से बराबर

गढ़शंकर: पंजाब फुटबाल एसोसिएयान दुारा करवाई जा रही 35वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग के पंजाब सुपर लीग के लिए कवालीफाई दौर का मुकावला बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के उलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने किया अमेरिका और चीन का चुपचाप कर दियासुपड़ा साफ : कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ रही भीड़

शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में उत्तर भारत की प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 3 माह तक चलने वाले चैत्र मास मेले के समापन चरण तक पहुंच गया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए केंद्र ने जारी की 20.25 करोड़ की पहली किश्त : *हरोली के 22 से अधिक गांवों की 50 हजार कनाल भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ*

उपमुख्यमंत्री की ‘हर खेत को पानी’ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुफल है यह योजना रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...
Translate »
error: Content is protected !!