तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या : रात अपने खेतों में काम कर रहा था

by

जालंधर : गांव लद्देवाली में देर रात कार सवार 4 से 5 लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा निवासी गांव लद्देवाली थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह गत रात अपने खेतों में काम कर रहा था। दो कारों में सवार होकर 4-5 व्यक्ति आए और उन्होंने कुलविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। इसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और उसे तुरंत जालंधर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रमुख गुरिंदरजीत सिंह पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कारों और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी छापे जारी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्य तिथि मनाई गई : स्वामी कमलेश पुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन मंदिर ज्वाला पुरी में स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्यतिथि डेरा मुखी स्वामी कमलेश गिरी जी की ओर से समूह संगतों...
article-image
पंजाब

16वें फुटवाल टूर्नामेंट में सहयोग के लिए सरकारी स्कूल गढ़शंकर की प्रिंसिपल सीमा रानी व् स्टाफ के सहयोग के लिए आभार : एडवोकेट जसबीर सिंह राय

गढ़शंकर।  शहीद-ए -आजम भगत सिंह फुटवाल क्लब गढ़शंकर द्वारा 16वां फुटवाल टूर्नामेंट में सहयोग के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की प्रिंसिपल सीमा रानी सहित पुरे स्टाफ का शहीद-ए -आजम भगत सिंह फुटवाल...
article-image
पंजाब

पंजाब में ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत : पंजाब में महिलाओं के लिए 1000 से 1500 रुपये तक की मासिक वित्तीय सहायता

आदमपुर: बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का उद्घाटन किया है। इस योजना के तहत, राज्य की महिलाएं 1000 से...
Translate »
error: Content is protected !!