तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

by
बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर बठिंडा पुलिस ने पीड़ित सुरक्षा गार्ड के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
थाना सदर बठिंडा पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह निवासी गांव भाई बख्तौर थाना कोटफत्ता जिला बठिंडा ने बताया कि वह गांव जोधपुर रोमाणा स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह पंप में बने हुए कमरे में सो रहा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में आया और उसे तेल डलवाने का बहाना बनाकर कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद उसका दूसरा साथी उसकी गैर मौजूदगी में कमरे में दाखिल हुआ और उसकी 12 बोर की राइफल, 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन व बैग चोरी कर ले गया। पीड़ित सुरक्षा गार्ड के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे और वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हालांकि, सुरक्षा गार्ड ने उक्त लोगों का भाग कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहाती हीना गुप्ता व थाना सदर बठिंडा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हीना गुप्ता का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी : सड़क पर बैठे, गाया ‘रघुपति राघव राजा राम’

 नगांव(असम)  :  देश में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, इसको लेकर उत्सव का माहौल है, चारों तरह से सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज ही सुनने को मिल रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चामुंडा धाम में सजेगा सोना-चांदी : पंजाब के गुमनाम दानदाता ने दिए 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी

एएम नाथ।  कांगड़ा, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच पंजाब के एक गुमनाम...
article-image
पंजाब

किन्नौर के “यूला कंडा” में पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। किन्नौर :  किन्नौर जिले के युला कंडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु रास्ते में पहाड़ी से...
article-image
पंजाब

*मिशन रिहैबिलिटेशन” के तहत पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा 6.3 करोड़ रुपये का मुआवज़ा *

चंडीगढ़ : दिवाली से पहले, CM भगवंत सिंह मान की लीडरशिप वाली पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को ₹6.3 करोड़ का मुआवज़ा बांटकर राहत पहुंचाई। बुधवार को 12 कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य भर के...
Translate »
error: Content is protected !!