तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित : पुलिस मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस: एडीसी

by
धर्मशाला, 11 जनवरी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रातः 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता हेतु भी विशेष प्रबन्ध करने के अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेष लखनपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल मुख्यालय भरमौर में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा  :  उप मंडल मुख्यालय भरमौर के मिनी सचिवालय भवन के सभागार में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया। राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों की आपसी लड़ाई में सीएम बेबस, बचकाने, शर्मनाक और हास्यास्पद तर्क दे रहे सीएम : जयराम ठाकुर

सब कुछ जानते हुए अंजान बनने का नाटक कर रहे हैं मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन में सहारा पेंशन देने की बजाय मृत घोषित कर पेंशन रोकी जा रही है निराशा से भरा और दूरदर्शिता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शौक का कोई मोल नहीं, स्कूटी के VVIP नंबर के लिए हमीरपुर के शख्स ने खोला खजाना

एक लाख की स्कूटी के लिए 14 लाख रुपये में लिया वीआईपी नंबर, इतने में आ जाती 3 कारें एएम नाथ। हमीरपुर :  कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

396 ग्राम चरस बरामद : चंबा पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को चरस के साथ किया गिरफ्तार

चम्बा, 29 नवंबर जिला चम्बा में चरस तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गये अभियान के तहत पुलिस ने 396 ग्राम चरस सहित 1 युवक को गिरफ्तार किया है। थाना किहार के अंर्तगत...
Translate »
error: Content is protected !!