त्यौहारों के मद्देनजर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान और होगा तेज

by

दुकानदारों व मैन्यूफैक्चरर को बनती लाईसेंस कैटागिरी में फीस जमा करवाने की अपील की
होशियारपुर, 21 सितंबर: जिला स्वास्थ्य अ िधकारी डा. लखवी सिंह ने पिपलांवाला व सिंगड़ीवाला में दुकानदारों व मैन्यूफैक्चररों के यहां आज खाने-पीने वाले पदार्थों के सैंपल लेते हुए कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।
पिपलांवाला में दुकानों से हल्दी पाउडर, राजमा, काली मिर्च, सरसो का तेल, मैदा, चाय पत्ती, सूजी, चना दाल, मूंग दाल के अलावा केक व पेस्ट्री बनाने वाली फैक्ट्रियों से केक व पेस्ट्री के सैंपल लेते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने बताया कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ भेज दिया गया है। उन्होंने खाने-पीने वाली वस्तुएं तैयार करने वालों को निर्देश दिए कि वे मानक व शुद्ध पदार्थों की बिक्री को प्राथमिकता देते हुए स्वस्थ समाज की सृजना में अहम भूमिका निभाएं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार आने वाले दिनों में त्यौहारों के मद्देनजर जिले में सैंपलिंग व टैस्टिंग तेज की जाएगी व किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित व मौजूदा स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखवीर सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान देखने में आया कि दुकानदारों व मैन्यूफैक्चररों ने भी रेहड़ी के लिए जारी होने वाला 100 रुपए का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपने संस्थान में लगाया हुआ है, जबकि हिदायतों के मुताबिक यहां दोनों संस्थान दो हजार रुपए से तीन हजार रुपए तक की लाइसेंस कैटागिरी में आते हैं, जो कि सरासर नियमों के विपरित है और इससे विभाग को वित्तिय नुकसान भी है। उन्होंने दुकानदारों व मैन्यूफैक्चररों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बनती लाइसेंस कैटागिरी में ही फीस जमा करवाएं। इस मौके पर उनके साथ फूड सेफ्टी अधिकारी रमन विर्दी व हरदीप सिंह, स्वास्थ्य सहायक नरेश कुमार व राम लुभाया भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल पर लैंडस्लाइड : महिलाओं सहित 5 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा). हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 श्रद्धालुओं का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया।  इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक...
article-image
पंजाब

दो काबू, 15 बुलेट बरामद : यू-ट्यूब से बुलेट का लाक तोड़ना सीख करने लगे चोरी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 लाख रुपए के चोरी किए 15 बुलेट बरामद किए हैं। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली एवं...
पंजाब

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी–निपुण शर्मा

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे मुखर्जी–निपुण शर्म मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होशियारपुर /दलजीत अजनोहा भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में...
Translate »
error: Content is protected !!