थाना गढ़ंशकर में भी दफ्तरी स्टाफ ने पौधारोपण कर ग्रीन चुनाव संबंधी ली शपथ : एस.डी.एम ने ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक कर सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण के दिए निर्देश

by

गढ़शंकर, 20 मई :  लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल की ओर से दिए गए निर्देशों पर 045 गढ़शंकर में आज ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक एस.डी.एम-कम-सहायक रिर्टनिंग अधिकारी गढ़शंकर शिवराज सिंह बल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान उन्होंने चुनाव में लगे अधिकारियों व स्टाफ को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के ‘ग्रीन चुनाव’ संकल्प की रोशनी में हमारा उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और पर्यावरण के अनुकूल चुनाव प्रक्रिया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से जहां राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित करना जरुरी है वहीं चुनाव व्यवस्था में लगा  सरकारी अमले को भी इस ‘ग्रीन चुनाव’ अभियान का हिस्सा बनाया जाए। इसी कड़ी में थाना गढ़शंकर में दफ्तरी स्टाफ ने पौधे लगाए व ग्रीन चुनाव 2024 संबंधी शपथ भी ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भुल्लर का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर : राज्यपाल की सहमति के बाद बढ़ी हलचल

चंडीगढ़ :  पंजाब के चर्चित रंधावा आत्महत्या मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे ललजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूर कर लिया...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों को लेकर 25 जुलाई को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी

नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू की जिला महासचिव लखविंदर कौर की अध्यक्षता में नवांशहर में हुई । जिसमें पंजाब की उपाध्यक्ष कृष्णा विशेष रूप से पहुंचीं। इस दौरान उपाध्यक्ष कृष्णा ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  duप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के कत्ल की सिपाही पति ने खुद बताई पूरी कहानी – बेमेल इंजेक्शन की सात डोज… 15 मिनट में थम गईं सांसें

बरेली :  बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही...
Translate »
error: Content is protected !!