थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने नशा विरोधी अभियान को बताया सफल, अब तक 30 से अधिक युवाओं को भेजा गया नशा छुड़ाओ केंद्र

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के थाना माहिल पुर क्षेत्र में नशा तस्करी और युवाओं में नशे की लत को लेकर एक विशेष बातचीत के दौरान थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का क्षेत्र में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी टीम ने अब तक 30 से अधिक युवाओं को पहचान कर नशा छुड़ाओ केंद्रों में भेजा है, जहां पर उनका उपचार पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। यह पहल ना केवल युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि उन्हें एक नया और स्वस्थ जीवन जीने की ओर भी प्रेरित कर रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार, नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है और अब तक कई संपत्तियां जब्त (सील) की जा चुकी हैं। एक व्यक्ति की संपत्ति से जुड़ी जांच अभी भी चल रही है, और बहुत जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वर्तमान समय की स्थिति को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और लोगों को डरने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सभी नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

थाना प्रभारी परविंदरजीत पाल सिंह ने युवाओं और उनके परिवारों से अपील की कि यदि किसी को नशे की लत है या नशा तस्करों के बारे में जानकारी है, तो वे बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस की टीम हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूत किया है। भगवंत मान सरकार की नीतियों को...
article-image
पंजाब

‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन से कैसे बचें.रोग की रोकथाम और समय पर पहचान का अभियान तेज

चंडीगढ़ : विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर पंजाब सरकार ने हाई ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए एक मजबूत और समग्र रणनीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ‘सीएम...
article-image
पंजाब

सितंबर में परख अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों के तबादले का मौका देने की मांग

गढ़शंकर, 4 सितंबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के तबादलों के लिए दिए गए अवसर में सितंबर माह में परख अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों पर विचार करने की...
article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!