थाने का मुंशी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार : चौकी प्रभारी व मुंशी निलंबित

by

चंडीगढ़, 09 जुलाई  । पंजाब के सीमावर्ती जिला फाजिल्का के पुलिस थाने में तैनात एक मुंशी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फाजिल्का जिला के जलालाबाद क्षेत्र में इस कार्रवाई को मुक्तसर साहिब पुलिस ने अंजाम दिया है।

इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज और मुंशी दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि बीते दिन श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया गया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार कुछ लोगों को हिरासत में लिया। जब कार की तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। कार सवारों के कब्जे से 280 ग्राम हेरोइन और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब पकड़े गए आरोपियों की पहचान हुई। कार में सवार तस्करों के साथ जलालाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी घुबाया का मुंशी जोगिंदर सिंह भी मौजूद था। मुंशी की सीधी संलिप्तता पाए जाने के बाद श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मुंशी जोगिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद जब उच्च अधिकारियों ने मामले की गहराई से तफ्तीश की, तो इसमें चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठे। लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के चलते चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह को भी इस मामले में नामजद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने चौकी इंचार्ज और मुंशी दोनों को निलंबित कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बारिश के चलते जलभराव से प्रभावित लोगो को की सहायता के लिए आगे आया श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते प्रभावित जरूरतमंदों लोगों की सहायता के लिए श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट के आगे आया। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ...
article-image
पंजाब

150 लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मथुरा से फरीदकोट के SBI बैंक का धोखेबाज क्लर्क पकड़ा

फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के कस्बा सादिक की एसबीआई शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके फरार हुए आरोपित अमित ढींगरा को आखिर पुलिस द्वारा मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
article-image
पंजाब

पुलिस की सबसे बड़ी रेड़ : 63 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी...
Translate »
error: Content is protected !!