थैंक्यू..डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी : सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग को निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए जताया आभार

by
रोहित जसवाल।  ऊना :   प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने गुरुवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में दी गई निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया। यह सुविधा मैहतपुर स्थित गुलमोहर सिनेमा हॉल में प्रेम आश्रम द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर उपलब्ध करवाई गई थी, जिसमें दिव्यांग बच्चों को केंद्र में रखकर बनाई गई इस प्रेरणादायक फिल्म को दिखाया गया। जिला प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ इस अनुभव का आनंद उठाया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके चेहरों पर प्रसन्नता देख गहरी संतोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सहयोग और सम्मान देना ही समावेशी विकास की सच्ची दिशा है।
उन्होंने प्रेम आश्रम द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों में हर संभव सहयोग देगा। उपायुक्त ने कहा कि ये बच्चे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं और उनके लिए एक सकारात्मक, समावेशी और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंजार में पंजाब के टूरिस्टों की गुंडागर्दी : तलवार लहराकर हमला : वीडियो में देखें एक का हाथ, दूसरे का गाल काटा

एएम नाथ । कुल्लू :  बंजार क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब पंजाब से आए कुछ पर्यटकों पर स्थानीय लोगों पर तलवारें लहराकर हमला करने का आरोप लगा। इस घटना में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों की

शिमला : भाजपा में शामिल हुए दो निर्दलीय विधायकों प्रकाश सिंह व होशियार सिंह के खिलाफ दल बदल कानून का उल्लंघन करने पर विधानसभा सचिव को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जी की अगुवाई में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

PTA टीचरों के लिए खुशखबरी, मल्टी टॉस्क वर्करों के 1​ हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती : लेफ्ट आउट PTA टीचर को रेगुलर करने की मंजूरी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुक्खू विंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षा में हुई है। कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। यह कैबिनेट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
Translate »
error: Content is protected !!