थैलेसीमिया के प्रति जागरुक रहें, जागरुकता सांझा करें एवं संभाल करें : डा. रघुवीर

by
गढ़शंकर :  पीएचसी पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 8 से 14 मई तक थैलेसीमिया के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंधी पोसी के 32 सब सैंटर के अधीन आते आंगनवाड़ी सैंटरों में इस बारे में जागरुकता सैमीनार किए गए। इस बार ‘थैलेसीमिया के प्रति जागरुक रहें, जागरुकता सांझा करें एवं संभाल करें’ थीम को लागू किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया एक प्रकार का जैनेटिक रोग है तथा इस बीमारी के कारण रक्त के लाल सैल बनाने की शक्ति खत्म हो जाती है। इस बीमारी के लक्षणों के बारे में उन्होंने कहा कि इस बीमारी से शारीरिक वृद्धि तथा विकास में देरी होती है, पेशाब का रंग गाढ़ा होता है, व्यक्ति को शरीर में कमजोरी व थकावट महसूस होती है, चमड़ी का रंग पीला हो जाता है, चेहरे की बनावट में बदलाव आना आरंभ हो जाता है तथा जिगर व तिल्ली का साइज बढ़ जाता है। थैलेसीमिया के इलाज में मरीज को 15 से 20 दिनों के बाद सारी आयु रक्त चढ़ाने की जरुरत पड़ती है। इसकी जांच के लिए एचपीएलसी मशीन द्वारा रक्त का टैस्ट राज्य के 3 सरकारी मैडिकल कालेजों, अमृतसर, पटियाला तथा फरीदकोट के अलावा एम्ज बठिंडा तथा सरकारी अस्पताल लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर तथा गुरदासपुर में किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए थैलेसीमिया का टेस्ट गर्भवती महिलाओं खास तौर पर पहली तिमाही में, विवाह योग्य एवं विवाहित जोड़ों तथा अनीमिया का इलाज करने के बावजूद रक्त की मात्रा न बढ़ती हो, उन्हें करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थैलेसीमिया मरीज को सरकारी ब्लड सैंटरों से निशुल्क रक्त मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ते 0-18 साल की आयु तक के बच्चों में अनीमिया जांच के लिए रक्त के वार्षिक टेस्ट तथा इलाज निशुल्क किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक मुहिम के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से थैलेसीमिया के मरीजों के लिए स्पैशल रक्तदान कैंप लगाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल की गढ़शंकर में बैठक आयोजित : पंजाब सरकार का सारा ध्यान केजरीवाल की सेवा संभाल पर – प्रेम सिंह चंदूमाजरा –

गढ़शंकर, 23 नवम्बर : शिरोमणि अकाली दल बादल की गढ़शंकर में एक विशेष बैठक पूर्व विधायक स. सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में उनके निवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य...
article-image
पंजाब

Trees are a unique adornment

Plant trees for Vastu Dosh Nivaran and prosperity /Dr. Bhupinder Vastushastri Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 2 Trees are a unique adornment and gift of nature Apart from producing oxygen, our life-giving air, trees provide positive energy...
article-image
पंजाब

श्री दादी कोठी जैन प्रबंधक कमेटी ने पूर्व पार्षद धीर का किया सम्मान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : श्री दादी कोठी जैन प्रबंधक कमेटी गांव फतेहपुर, तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर में दादी बाबा जठेरों का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब...
article-image
पंजाब

मोदी शाह व केंद्र की भाजपा सरकार के पुतले हर गांव, शहर में 26 मई को फूंके जाएगे : मट्टू

गढ़शंकर: जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष 166 वें दिन धरना अशोक कुमार पाहलेवाल की अध्यक्षता में लगाई गई। दिल्ली बार्डरों पर किसानी संघर्ष में शामिल रहे बलवीर सिंह दियाल की सडक़ हादसे में हुई...
Translate »
error: Content is protected !!