दर्दनाक -चारों की हत्या कर खुद आत्महत्या : कर्ज से परेशान पोस्टमास्टर ने साल की आखिरी रात को उठाया खतरनाक कदम

by

आदमपुर : गांव डरौली खुर्द  डाकखाने में काम करने वाले पोस्टमॉस्टर मनमोहन सिंह ने साल की आखिरी रात को कर्ज  से परेशान होकर  परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर अपना पूरा परिवार खत्म कर लिया ।  मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह (55), उसकी पत्नी सर्बजीत कौर(55), दो बेटियां प्रभजोत उर्फ ज्योति (32), गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी (31) और ज्योति की बेटी अमन (3) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मनमोहन सिंह और सरबजीत कौर का शव फंदे से लटका मिला, बाकी तीन शव बेड पर पड़े थे।

जानकारी मुताबिक , मनमोहन सिंह कर्ज से परेशान था और उसने चारों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज और पारिवारिक कलह के कारण टेंशन है। हालांकि एसएसपी मुखविंदर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ होंगे। आदमपुर के डीएसपी विजयकंवर के मुताबिक देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव डरौली खुर्द में डाकखाना में कार्यरत मनमोहन सिंह व उसके परिवार ने आत्महत्या कर ली है।

ससुराल में कर रहा था दामाद , लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया : मृतक मनमोहन के दामाद सर्बजीत सिंह ने बताया कि वे बीते दिन से ससुराल में फोन कर रहे थे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रविवार देर शाम वह खुद डरौली खुर्द पहुंचे तो घर में पांचों के शव फंदे से लटक रहे थे। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि किसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड किया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मनमोहन सिंह काफी समय से कर्ज से परेशान थे। थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह का कहना है कि फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह में पानी की टंकी बनाई जाए: कमलजीत

गढ़शंकर: अनाज मंडी पद्दी सूरा सिंह आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत कुमार उर्फ रिंका व अन्य आढि़तयों ने मार्केट कमेटी गढ़शंकर के चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा को ज्ञापन देकर मांग की कि पद्दी सूरा...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के एनसीसी कैडिट चिराग बने सीनियर अफसर, नौ कैडिटस ने प्राप्त किया सी सर्टीफिकेट

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के एनसीसी कैडिटस को प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने एनसीसी के सी सर्टीफिकेट वितरित किए। एनसीसी कैडिट चिराग के सीनियर अफसर बनने पर रैंक सेरेमनी भी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के गांव नैनवां की मनदीप अटवाल डीडीएस की डिग्री कर कर बनी डाकटर

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां की मनदीप कौर अटवाल ने केनैडा में डीडीएस में डिग्री कर केनैडा में डाकटर बन कर अपने पिता भाग सिंह अटवाल व माता सतविंदर कौर अटवाल को गौरवाविन्त...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जयंती ने अवसर पर आप सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन न करना निंदनीय : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर – भाजपा नेता निमिषा मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी के चरण छो स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में सरकारी स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!