दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराई कार… तीन युवकों की मौत

by

फगवाड़ा : जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई।

इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार और टिपर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 टिप्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान अरमान महिमी, साहिब मोहम्मद और दलजीत भट्टी के रूप में हुई है, जो फिल्लौर के गांव मठड्डा कलां के रहने वाले थे। हादसे में कार चालक विजय कुमार घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक अरमान दो बहनों का इकलौता भाई था और 12वीं कक्षा का छात्र था।

वहीं, साहिब मोहम्मद एसी मैकेनिक का काम करता था, जबकि दलजीत भट्टी सैलून का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के तबादलों पर रोक – मार्च 2026 तक : स्कूलों में 3100 जेबीटी व टीजीटी होंगे भर्ती

हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षकों के तबादलों के लिए आने वाले नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। मार्च 2026 तक आवेदन लेने पर अब रोक लगा दी गई है। राज्य सचिवालय में मीडिया से बात...
article-image
पंजाब

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर l पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। पंजाब में भय का माहौल है। कबड्डी प्रमोटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवांशहर जिले में एक व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या...
हिमाचल प्रदेश

उपभोक्ता ‘ई-केवाइसी पीडीएस एचपी’ ऐप्लिकेशन के जरिए घर बैठे कर सकते हैं ई-केवाइसी – राजीव शर्मा

राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया जारीऊना रोहित जसवाल , 15 जनवरी। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, राजीव शर्मा ने बताया कि जिला में ई-केवाईसी के तहत राशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब किसान हरिमन शर्मा ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में बिलासपुर के प्रगतिशील सेब किसान हरिमन शर्मा को ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!