दलजीत कौर ने ए.डी.सी. के तौर पर संभाला पद्भार

by

होशियारपुर, 19 अक्टूबर:
श्रीमती दलजीत कौर ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर होशियारपुर में अपना पद्भार संभाल लिया है। 2004 बैच की पी.सी.एस अधिकारी श्रीमती दलजीत कौर इससे पहले जगराओं(जिला लुधियाना) में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं निभा रही थी। वे पंजाब के अलग-अलग जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। होशियारपुर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पद संभालने के दौरान श्रीमती दलजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को निर्विघ्न सुचारु ढंग से अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाएगा व उनके कार्य मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैनेजर फरार , 5 कर्मचारियों से पूछताछ : एसबीआई की फर्जी ब्रांच पकड़ी

छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की फर्जी ब्रांच पकड़े जाने का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस फर्जी ब्रांच का संचालन छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्रामीण...
article-image
पंजाब

2025 में अपराधियों का हुआ हिसाब-किताब…13 खतरनाक अपराधी ढेर, 916 गिरफ्तार : सीएम भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ः पंजाब में नशीले पदार्थों और संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है. पिछले...
article-image
पंजाब

रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट” के लिए लुधियाना बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने “दिया 6,46,000 रुपए का सहयोग

होशियारपुर, 28 मार्चः रैड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर की ओऱ से नवंबर 2023 से स्पेशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “रेड क्रॉस विंग्स प्रोजेक्ट ” के तहत पांच टक शॉप्स खोली गई हैं। इस प्रोजेक्ट की सफलता...
Translate »
error: Content is protected !!