दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा – विधायक जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

by
भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाने की अपील की, डी.जे चलाने पर रहेगी पाबंदी
 दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ ग्राउंड में नहीं आने दिए जाएंगे किसी भी प्रकार के पटाखे
 प्रशासन की ओर से निर्धारित  किए गए समय पर ही चलाए जाएं पटाखेः डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर, 10 अक्टूबर :   विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में सिविल व पुलिस प्रशासन ने श्री राम लीला कमेटी के साथ दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए बैठक की। इस संयुक्त बैठक में सबसे पहले आज सुबह शहर के प्रह्लाद नगर में पटाखों में हुए विस्फोट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा व श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं, विशेषकर महावीर दलों को अपील की कि वे भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाएं ताकि भगवान जी की मर्यादा के साथ-साथ सभी की सुरक्षा को भी यकीनी बनाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने इस दौरान जहां संबंधित विभागों के अधिकारियों दशहरा पर्व की तैयारियों संबंधी निर्देश दिए वहीं धार्मिक संगठनों को प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग भी बहुत जरुरी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ डी.जे लेकर चलने पर मनाही है, इस लिए सभी धार्मिक संगठन इसका पालन करें ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों को स्टेज व बैरिकेंडिंग के पुख्ता प्रबंधों संबंधी चर्चा की। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस दौरान विधायक जिंपा, डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से दशहरा ग्राउंड का जायजा लिया व प्रबंधों की समीक्षा भी की। इस दौरान प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया कि दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान श्री हनुमान जी के स्वरुपों के साथ पटाखे ग्राउंड में नहीं आने दिए जाएंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी के लिए दिन और समय तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, 15 नवंबर को गुरुपर्व के दिन सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाए जा सकेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर (मध्यरात्रि) को नए साल के अवसर पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, अदालतों और धार्मिक स्थानों जैसे साइलेंस जोन के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी उप मंडल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस को समय-समय पर सरकार द्वारा जारी इन आदेशों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
       इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व मेयर शिव सूद, कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, एस.पी सर्बजीत सिंह बाहिया, एस.पी मनोज ठाकुर, एस.डी.एम. संजीव शर्मा, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षज प्रदीप बिट्टू के अलावा अन्य अधिकारी व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्नगठन के नाम पर विभाग का निजीकरण करने को बंद किया जाए : वाहिदपुरी

गढ़शंकर: पीडव्लयूडी फील्ड तथा वर्कशाप वर्करज युनियन पंजाब के आहावान पर आज गढ़शंकर शाक्षा दुारा कुलविंदर सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में रोष रैली की गई। जिसके बाद एसडीओ गढ़शंकर को मागों का ज्ञापन भी...
article-image
पंजाब

सबसे पहले रिजल्ट आएंगे गिद्दड़बाहा सीट पर : 13 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा के कडे़े प्रबंध

चंडीगढ़।  पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के लिए कल  23 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान सबसे पहले चुनावी नतीजे वीआईपी सीट गिद्दड़बाहा के आएंगे। यहां पर 13...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
article-image
Uncategorized , पंजाब

डी-फार्मेसी में फर्जी तरीके से एडमिशन और डिग्री जारी करने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल (पीएसपीसी) के रजिस्ट्रारों और अधिकारियों की मिलीभगत से अयोग्य उम्मीदवारों को डी-फार्मेसी की डिग्री देने और जारी करने के आरोप में चार और...
Translate »
error: Content is protected !!