दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने साझा किया विकास का विज़न

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा के विधायक एवं एडवोकेट करमबीर सिंह घुम्मन ने शहर के समग्र विकास को लेकर अपनी योजनाएँ साझा कीं।

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि 50 लाख रुपये की लागत से एक जेटी मशीन नगर परिषद को सौंपी गई है, जो सीवरेज और वर्षा जल निकासी की समस्या को दूर करने में सहायक होगी।

उन्होंने आगे कहा कि दसूहा चुंगी से बेलगान चौक तक की सड़क का सौंदर्यीकरण जल्द ही किया जाएगा। इस मार्ग पर सुंदर टाइलों से पक्की पाथवे (पैदल मार्ग) बनाया जाएगा, जिससे शहर का रूप निखरेगा और नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, विधायक घुम्मन ने बताया कि 35 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसडीएम चौक से लेकर किंग विराट होटल तक आधुनिक और आकर्षक लाइटें लगाई जाएँगी, जिससे न केवल रात में यातायात सुरक्षित होगा बल्कि शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

विधायक घुम्मन ने कहा कि वह दसूहा को आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में और भी जनहितकारी योजनाएँ लागू की जाएँगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गोल्डी ढिल्लों? स्पेन में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पुराना दोस्त

चंडीगढ़ :  भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में से एक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। मैड्रिड पुलिस ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नर्स निमिषा प्रिया को मृत्‍युदंड, यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा : ‘ब्लड मनी’ का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए यमन की यात्रा करने की अनुमति मांगी

नई दिल्‍ली : यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत की एक महिला को मृत्‍युदंड देने का मामला सामने आया है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर आरोप है कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से पससफ़ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी और पेंशनर चंडीगढ़ महा रैली के लिए रवाना

गढ़शंकर, 7 अगस्त: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (पी.एस.एस.एफ.), गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति तथा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को गढ़शंकर से सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनरों का जत्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!