दाड़लाघाट महाविद्यालय में ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की नई कार्यकारिणी गठित

by

अर्की(योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने की। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
भूवि शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से रिद्धि शर्मा (तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, सपना (तृतीय वर्ष) को सचिव, प्रिया (द्वितीय वर्ष) को संयुक्त सचिव, स्नेहा (द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी तथा बंदना (द्वितीय वर्ष) को सह-उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिशांत, मनीषा, मनीषा, भवानी, भावना एवं दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने इतिहास विषय से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सोसायटी के माध्यम से शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जनवरी तक विधानसभा अध्यक्ष होंगे चंबा प्रवास पर : विधानसभा अध्यक्ष 1 जनवरी को नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा , 30 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को ककीरा में स्वामी श्री राजेश्वरानन्द भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक किया भेंट

एएम नाथ। शिमला : टंडन क्लब, कांगड़ा के महासचिव नागेश्वर मनकोटिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष में 77,000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी को प्राकृतिक खेती और विकास का मॉडल बनाएंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा कहा, पांगी क्षेत्र के विकास को सरकार की प्राथमिकता प्राकृतिक खेती से किसानों को सशक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से फंसे 800 से अधिक …. राहत कार्य जारी

मनाली- हिमाचल प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव के कारण लाहौल-स्पीति और मनाली के पर्यटन स्थलों पर भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग के आसपास बर्फबारी के चलते 800 से ज्यादा पर्यटक...
Translate »
error: Content is protected !!