दारचा से रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को डीसी किरण भड़ाना ने दिखाई हरी झंडी

by

केलांग, 29 सितंबर। हिमालय की दुर्गम वादियों में साहस, रोमांच और मोटरस्पोर्ट का संगम पेश कर रही जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को मंगलवार को दारचा से उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर एक्स फ्यूजन ट्राइब के संयुक्त आयोजन में हो रही यह रैली इस वर्ष अपने छठे संस्करण में है। मनाली से शुरू हुई क्रॉस-कंट्री रैली का दारचा चरण प्रतिभागियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

रैली के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ आवश्यक समन्वय किया है। सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपात स्थिति में सहायता के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष 2021 में शुरू हुई रैली ऑफ हिमालयाज अब देश की कठिन क्रॉस-कंट्री मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। इसमें प्रतिभागियों की सहनशक्ति, नेविगेशन, वाहन क्षमता और कठिन हिमालयी परिस्थितियों में तकनीकी दक्षता की परीक्षा होती है।

इस वर्ष रैली में पेशेवर प्रतिभागियों के अलावा निजी प्रतिभागी, महिला राइडर एवं चालक तथा सेना की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। मोटो श्रेणी में 80 राइडर, एक्सट्रीम श्रेणी में 35 और टीएसडी श्रेणी में 24 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सेना की पांच टीमें भी रैली में शामिल हैं।

पहली बार जांस्कर तक पहुंचेगी रैली

इस संस्करण का प्रमुख आकर्षण रैली का पहली बार जांस्कर क्षेत्र में प्रवेश करना है। प्रतिभागी काजा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से होते हुए जिस्पा और आगे जांस्कर की ओर बढ़ेंगे। पदुम और पेंसी ला जैसे दुर्गम एवं ऊंचाई वाले मार्गों पर उन्हें कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते हिमालयी मौसम का सामना करना पड़ेगा।

इस वर्ष की रैली को भारतीय मोटरस्पोर्ट के दिग्गज और पांच बार के राष्ट्रीय रैली चैंपियन हरि सिंह ‘जिप्सी किंग’ को समर्पित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, भारतीय रैली जगत में उनके योगदान ने मोटरस्पोर्ट की नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पर्यटन विभाग भी रैली के साथ प्रायोजक के रूप में जुड़ा है। इसके माध्यम से जांस्कर को साहसिक पर्यटन के उभरते गंतव्य के रूप में प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सत्ताधारी दिल्ली में लोगो को पानी मुहैया करवाने का प्रबंध करने की जगह अनशन पर : कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी पर बीजेपी की तुलना में कहीं ज्यादा हमलावर

नई दिल्ली  :    दिल्ली में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर इसे लेकर सियासत भी जोरों से हो रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

क्रिकेट का नया ‘शेर’ तैयार करेगा पंजाब, शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग शुरू : मुख्यमंत्री मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी

6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबला, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच; फाइनल 13 सितंबर को चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहली फ्रेंचाइजी आधारित शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज और साहिल ने राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मचाया धमाल : *सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे सीपीएस आशीष बुटेल

एएम नाथ।  प्रागपुर 14 जनवरी:  राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला प्रागपुर की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए। सुरेंद्र मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने...
Translate »
error: Content is protected !!