दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि योग भारत की विश्व को अमूल्य भेंट है,जिससे प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं अपितु आध्यात्मिक, मानसिक और वैचारिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि इसकी उपयोगिता और आवश्यकता को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने भारत के आग्रह पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। उन्होंने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा में आयुष विभाग द्वारा विभिन्न पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, महिला एवं युवा मंडलों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर योगाभ्यास करवाया गया।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम ‘हरघर-आंगन योग’ के तहत यह कार्यक्रम करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों और थीम का उद्देश्य केवल मात्र इतना है कि योग को हम सब अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए प्रतिदिन अपने घरों में इसका अभ्यास करें।
इस दौरान आयुष विभाग के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. सुनीत पठानिया, एडीएम रोहित राठौर, एएसपी वीर बहादुर, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. रश्मि अग्निहोत्री सहित आयुष विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया प्रतियोगिता शुभारंभ

देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे – उप मुख्यमंत्री ऊना : 2 मार्च: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारहग्रां के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई विकास कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 12 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नए विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इन नए विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय पौधों की खेती के लिए जिला ऊना में चिन्हित किए जाएंगे क्लस्टरः डीसी

रसायन मुक्त औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा लाभः राघव शर्मा संजीवनी पायलट परियोजना के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना (18 फरवरी)- जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से वोट डालने के लिए आया कपल : टिकट कैंसिल करवाई और फ्लाइट बुक कर, सीधे पहुंचकर अपना वोट डाला

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के जोश और जज्बे की बानदी देखने को मिली है। यहां पर 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता भी वोट डालने...
Translate »
error: Content is protected !!