दिनदहाड़े मर्डर : अज्ञात हमलावरों ने मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह का गोली मारकर कर दी हत्या

by

डेरा बाबा नानक :  पंजाब में एक मर्डर की घटना सामने आई है। बटाला में मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर के शहर डेरा बाबा नानक में आज उस समय दहशत का माहौल बन गया जब बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी, बेटे रघबीर सिंह बेदी, निवासी डेरा बाबा नानक, हमेशा की तरह आज सुबह करीब 8 बजे अपना मेडिकल स्टोर खोल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान गोलियां रणदीप सिंह के सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रणदीप सिंह को कुछ महीने पहले भी फिरौती के लिए गोली मारी गई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए SSP बटाला मेहताब सिंह ने कहा कि फिलहाल फिरौती की कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, 2024 में फिरौती का एक मामला सामने आया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 2 दिन में 2 भारतीय छात्रों की हत्या पर  भारतीय दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई : जॉर्जिया में विवेक सैनी की हथौड़े मार-मार कर बेरहमी से कर दी हत्या

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भारतीय छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जहां जॉर्जिया में विवेक सैनी की हथौड़े मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।  वहीं शिकागो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेत बजरी से भरे सैकड़ों ओवरलोडिड टिप्पर रात के अँधेरे में गायब : गढ़शंकर नंगल रोड हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आने वाले करीब आठ टिप्परों के चलान

माइनिंग विभाग और पुलिस विभाग ओवरलोडिड और बिना माइनिंग के कागजात के रेत बजरी लेकर आने वाले टिप्परों के खिलाफ करवाई में जुटा रहा गढ़शंकर :   गढ़शंकर नंगल रोड़ पर स्पेशल टास्क फाॅर्स द्वारा...
article-image
पंजाब

जमकर हुआ हंगामा….कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

 कपूरथला :  कपूरथला की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के रामगढ़ गांव के पुश्तैनी घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया दिया। इससे रामगढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
Translate »
error: Content is protected !!