दिलजीत दोसांझ ने लड़कियों के रोने का मजाक बनाने वालों को लताड़ा, बोले- बेटी का अपमान मत करो

by

हैदराबाद, 16 नवंबर : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार रात अपने दिल-ल्यूमिनाटी टूर के हैदराबाद शो के दौरान ऑनलाइन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।  दिलजीत ने उन ट्रोल्स की आलोचना की, जिन्होंने जयपुर में उनके एक कंसर्ट के दौरान रो रही एक महिला का मजाक उड़ाया था। दरअसल, इस महीने जयपुर में दिलजीत के कंसर्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला उनकी परफॉर्मेंस सुनते हुए भावुक होकर रोती नजर आई। यह वीडियो वायरल होने के बाद कुछ नेटिज़न्स ने महिला का ऑनलाइन मजाक उड़ाया। हैदराबाद में अपने शो के दौरान दिलजीत ने न केवल महिला का समर्थन किया बल्कि इमोशन को व्यक्त करने की अहमियत पर जोर दिया।

दिलजीत का भावुक संदेश :  गायक ने लाइव परफॉर्मेंस के बीच कहा, “इमोशन दिखाना बिल्कुल ठीक है। म्यूजिक एक इमोशन है; यह हंसाता है, नचाता है, लड़ता है, गिराता है और रुलाता भी है। मैंने भी म्यूजिक सुनकर बहुत बार रोया है। जो लोग भावनाओं को समझते हैं, सिर्फ वही रो सकते हैं।” उन्होंने कहा- “इनका मजाक उड़ाना मतलब देश की बेटी का अपमान करना है। मैं आपको बता दूं, इन लड़कियों को कोई रोक नहीं सकता। वे आत्मनिर्भर हैं, वे भी कमाती हैं और अपनी जिंदगी को एंजॉय करती हैं।”

दिलजीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक क्लिप पोस्ट की और लिखा, “एक महिला जिसे खुद की कीमत पता है, उसे किसी की मान्यता की जरूरत नहीं होती। वह इतनी चमकदार है कि अपनी राह खुद रोशन कर सकती है।”

तेलंगाना सरकार का कानूनी नोटिस :   दिलजीत के हैदराबाद शो से पहले तेलंगाना सरकार ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया। इस नोटिस में कहा गया कि वह अपने गानों में शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा न दें। यह नोटिस चंडीगढ़ निवासी की शिकायत पर जारी हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि दिलजीत ने 26-27 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ऐसे गाने गाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 भाजपा लीडरों को मिलेगी ‘वाई’ सिक्योरिटी : पंजाब में पूर्व विधायक हरचंद कौर समेत

चंडीगढ़ : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के पांच नेताओं की जान को खतरा बताया गया है। गृह मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक इंटेलीजैंस ब्यूरो की रिपोर्ट में उक्त नेताओं को धमकिया मिलने...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स व कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर

गढ़शंकर, 3 दिसम्बर: पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क गढ़शंकर में बाबू परमानंद की अध्यक्षता में हुई जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक में पेंशनर्स की...
article-image
पंजाब

बारिश का येलो अलर्ट…..20 जुलाई से शुरू होगी बारिश

चंडीगढ़ : 20 जुलाई की रात से पंजाब के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 21 और 22 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की...
article-image
पंजाब

दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!