दिल्ली आबकारी नीति घोटाला : सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही :

by

दिल्ली : आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई तिहाड़ जेल में मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। यह जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए बीते शुक्रवार को स्पेशल जज एमके नागपाल की अदालत में आवेदन दिया था, इसे स्वीकार कर लिया गया।
इसी के बाद आज सीबीआई तिहाड़ जेल पहुंचकर आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ कर रही है। वकील मोहम्मद इरशाद ने बताया कि सीबीआई ने जैन से सोमवार को पूछताछ की थी। मालूम हो कि सत्येंद्र जैन इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वकील ने बताया कि सत्येंद्र जैन आबकार घोटाले में आरोपी नहीं हैं लेकिन सीबीआई को उनसे कुछ जानकारी चाहिए थी। वकील ने ये भी बताया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के कम्यूनिकेशन इंचार्ज विजय नायर से भी पूछताछ की है जो इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। नायर को पहले आबकारी मामले में जमानत मिल चुकी है।
ईडी ने अपने पूरक आरोप पत्र में कहा था कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक की गई जांच से पता चला है कि दिल्ली आबकारी नीति, 2021-22 आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी ताकि वह लगातार एक चैनल के जरिए खुद को फंड कर सकें। धन शोधन के जिस मामले में सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं वह सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ही खड़ा है। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए, अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या : घर के बाहर मारी गई चार गोलियां, गर्भवती है पत्नी

लुधियाना :  कनाडा में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती को लगाया था जहरीला इंजेक्शन, पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान : भाई ने रची हत्या की साजिश, 4 के खिलाफ चार्जशीट

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान पटियाला के राजपुर निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर को धोखे से जहर का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना

नंगल: स्थानीय भगवान वाल्मीकि मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव एवं पार्षद रणजीत सिंह लक्की द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना किया गया। इस...
article-image
दिल्ली , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुझे निशाना बनाने के बजाय आरडीजी मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें भाजपा नेता : मुख्यमंत्री सुक्खू

पी. चिदंबरम ने आरडीजी मुद्दे को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली से शिमला लौटने के उपरान्त मीडिया से बातचीत करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!