दिल्ली एल.जी द्वारा जारी जांच के आदेश सराहनीय : विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की चालाकियों से गुमराह नहीं होंगे दिल्ली वासी : तीक्ष्ण सूद

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि ज्यों ज्यों दिल्ली विधान सभा के चुनाव नजदीक आ रहें है बढ़ रही चुनावी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी तथा केजरीवाल हर साम,धाम तथा दंड भेद का उपयोग करके चुनावों को जीतने के प्रयास में हैं। राजनीति की सभी मर्यादायों को तांक पर रख के केजरीवाल ने विपक्षी पार्टयों के प्रमुख लोगों की जासूसी पंजाब सरकार के जरिये करवानी शुरू की हैं। जिसकी शिकायत कांग्रेस के एक नेता ने दिल्ली एल.जी को की ,वह अति निंदनीय हैं। दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना देने का वायदा भी गले नहीं उतरता क्योंकि पहले इसी तरह पंजाब की महिलाओं से धोखा करके उन्हें 1000 रुपए प्रति महीना देने का लालच देकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार तो बना ली , परन्तु सरकार बनने के बाद ठेंगा दिखा दिया। अब तक पंजाब की हर महिला भगवंत मान तथा केजरीवाल से 36000 रुपए उन के वायदे के अनुसार लेने की हकदार बन चुकी हैं। परन्तु किसी को फूटी तक नहीं मिली। पंजाब की तरह ही दिल्ली की वित्तिय हालत पहले से आम आदमी पार्टी की सरकारों के कुप्रबंधन के कारण खस्ता हो चुकी हैं ऐसे में 2100 रुपए प्रत्येक महिला को प्रति महीने देना सरकारी खजाने से सम्भव नहीं हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद कर्जे की गठड़ी दिन प्रति दिन भारी हो रही हैं तथा पंजाब की तरक्की के सभी मार्ग बंद हो चुके हैं ऐसे हलात में दिल्ली के एल.जी द्वारा केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के खिलाफ 2100 रुपए देने के वायदे के सम्बन्ध में जाँच बैठाना एक सराहनीय कदम हैं। श्री सूद में कहा केजरीवाल एन्ड कंपनी पर एक और गंभीर आरोप लगा हैं कि पंजाब में सरकार होने का नजायज लाभ उठाने हुए करोड़ां रुपए आम आदमी पार्टी पंजाब से दिल्ली को चुनावों में खर्च करने के लिए भिजवाए जा रहे हैं। जिसका संज्ञान एल.जी दिल्ली ने लेकर जांच बैठा दी है। अगर यह आरोप सही पाए जाते है तो केजरीवाल एंड कंपनी कही मुँह दिखाने योग्य नहीं बचेगी ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद अग्निवीर अजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लुधियाना  :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए जिला रामगढ़ सरदारान गांव के अग्निवीर अजय सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ सरदारान में सेना, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों द्वारा सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के...
article-image
पंजाब

बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देश पर एनएसएस यूनिट के इंचार्ज प्रो बलबीर कौर व प्रो राजिंदर प्रसाद की अगुवाई में कालेज में सात...
Translate »
error: Content is protected !!