दिल्ली और पंजाब की सत्ता में पार्टी के आने के बाद अब लोकसभा चुनावों के बाद अब अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होगा – केजरीवाल

by

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप विपक्षी दलों के इंडिया अलायंस में शामिल है। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा है कि उनकी पार्टी को अलायंस द्वारा जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति मिलती है, वहां आप पूरे मन से चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की सत्ता में पार्टी के आने के बाद हमने घोषणा की कि लोकसभा चुनावों के बाद उनकी पार्टी के लिए अगला बड़ा मुकाबला हरियाणा में होगा। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत संगठन के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए अब हमें पूरे देश में संगठन को खड़ा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है, हमें जो भी सीटें दी जाएंगी, उसमे हम पूरे मन से चुनाव लड़ेंगे और सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि 10 साल में हमने राष्ट्रीय सियासत में प्रभावी प्रभाव डाला है, पहली दफा विपक्षी दलों को स्कूल-अस्पताल का काम करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन लोगों ने हमारा ‘गारंटी’ शब्द चुराकर गारंटी तो दी, लेकिन उसे ने उन्हें पूरा नहीं किया है, क्योंकि उनकी मंशा ठीक नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी चौक पर संक्रांति पर लगाया मासिक भंडारा

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : युवा वाहिनी समिति की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में संक्रांति के शुभ अवसर पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर 12वीं कक्षा में तीसरे स्थान पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में कम होगी भीड़ : माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल की राजधानी शिमला में भीड़ को कम करने के लिए माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी l कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृह, विदेश, रक्षा और वित्त मंत्रालय अपने पास रखेगी भाजपा, नायडू और नीतीश को मिल सकती हैं 3-3 मंत्रीपद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 12 से 15 स्थान एनडीए सहयोगियों को मिल सकते हैं। भाजपा के शीर्ष नेता इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कल से धर्मशाला में सजेगी सरकार, तपोवन में गूंजेंगे 744 सवाल, विपक्ष ने कस ली कमर

शीतकालीन सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी, जिसमें डिप्टी स्पीकर का चुनाव और 744 सवालों पर तीखी चर्चा होने की उम्मीद एएम नाथ। धर्मशाला : पहाड़ों की रानी शिमला से अब सरकार का ठिकाना...
Translate »
error: Content is protected !!