दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार को उस की जिम्मेदारी बताने से पहले पंजाब में अपनी जिम्मेदारी तैय करवाये आप नेता : तीक्ष्ण सूद

by

तीन दिन पहले बनी सरकार पर महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का दबाव डालने की बजाए भगवंत मान से 3 साल का हिसाब चुकता करवाया जाए : सूद
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी शर्मनाक हार को पचा नहीं पा रही।27 साल बाद दिल्ली की जनता ने झूठी तथा मक्कार आम आदमी पार्टी की सरकार से छुटकारा पा कर पुनः भाजपा पर विश्वास व्यक्त करते हुए उसे दिल्ली की सत्ता सौंपी हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के इस फतवे को पचा नहीं पा रही। खुद झूठ के सहारे जिन्होंने 12 साल सरकार चलाई तथा अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया। वही आम आदमी पार्टी के नेता नवनिर्वाचित भाजपा सरकार से एक-एक मिंट का हिसाब मांग रहे हैं। १२ साल तक उन्होंने यमुना की सफाई का कोई काम नहीं करवाया , गरीबों के इलाज के लिए चलाई गई आयुष्मान योजना को लागू नहीं किया , भ्रष्टाचार को हटाने का वायदा करके आई सरकार खुद भ्रष्टाचार में डूब गई, जन लोकपाल कानून भी लागू नहीं किया वही लोग नई सरकार के बंनने के 3 दिन बाद ही मांग करने लगे हैं कि महिलाओं के साथ 2500 रुपए महीना देने का जो वायदा किया था वह पूरा करे। जहां तक कि इस वायदे को पूरा करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आतिषी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय भी मांग लिया हैं। जहां इन बातों से आम आदमी पार्टी के नेताओं में हार की बोखलाहट स्पष्ट नजर आती हैं वही उनके आगे पंजाब में उन की सरकार द्वारा की गई वायदा खिलाफी भी ऊभर कर सामने आती हैं। इस मौके पर श्री तीक्ष्ण सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं विजय पठानिया, यशपाल शर्मा, राज कुमार, मोहित कैंथ ने कहा कि पंजाब में पिछले तीन साल से अपने वायदे अनुसार आम आदमी पार्टी की सरक़ार द्वारा पंजाब की सभी महिलाओं को सरकार बनते ही 1000 रुपए प्रति महीना दिए बिना ही आम आदमी पार्टी नेताओं को नई चुनी दिल्ली सरकार से तीन दिन बाद ही ऐसी मांग के लिए दबाव डालने पर शर्म आनी चाहिए। जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की सभी महिलाओं को 35000 /- रुपए उनके खाते में नहीं डालती तथा भविष्य में 1000 रुपए प्रति महीना नहीं देती तो उसे दिल्ली सरकार के पास ऐसी मांग रखने का कोई नैतिक हक नहीं हैं। दिल्ली के आप नेताओं के इस काम ने पंजाब की विपक्षी पार्टियों का काम आसान कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई गिरफ्तार : बरामद आईईडी की गई निष्क्रिय

चंडीगढ़, 26 नवंबर । अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए...
article-image
पंजाब

‘ऑपरेशन कासो’ के दौरान 12 मामले दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार – युद्ध नशे के विरुद्ध’ भविष्य में भी तलाशी जारी रहेगी, नशा तस्करों को सख्ती से निपटा जाएगा : संदीप कुमार मलिक

‘ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा की निगरानी में चला कासो ऑपरेशन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देश पर राज्य भर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान...
article-image
पंजाब

आओ, योद्धे और रुकावटें बनकर कोविड -19 विरुद्ध जंग पर फतेह पाएं- विधायक की तरफ से ग्रामीण इलाकों में महामारी खि़लाफ़ जागरूकता मुहिम का आगाज़

लोगों को सेहत सुरक्षा सावधानियों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान,  ग्रामीण क्षेत्रों में मृतक दर चार गुणा बढ़ कर 2.8 प्रतिशत पर पहुंची होशियारपुर – लोगों को कोविड के खि़लाफ़ योद्धे और...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
Translate »
error: Content is protected !!