दिल्ली के मंत्री सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

by

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान निधि को लेकर अहम बैठक बुलाई है। साथ ही, दिल्ली बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता समेत सातों मंत्री सड़कों पर जमीनी हालात का जायजा लेंगे।  कुछ मंत्रियों ने तो सुबह से ही यह जमीनी निरीक्षण शुरू कर दिया है। खास बात है कि कई जगह पर कर्मचारियों को मंत्रियों की ओर से सांत्वना मिली, तो वहीं कई जगह फटकार भी सुननी पड़ी। इसके अलावा अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली गई।

प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का किया निरीक्षण 

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज बारापुला रोड पर पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां फेज तीन का काम चल रहा है। पता चला है कि इतने समय से काम चल रहा है, लेकिन कोई भी इनका निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि इनकी पेमेंट में दिक्कत आ रही है। वन विभाग से भी मंजूरी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इन दोनों दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर देंगे। इसके बाद 12 महीने में यह पूरा रोड खुल जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां पर फेज 4 भी प्रस्तावित है। इनसे जुड़ी सभी कमियों को देखने के लिए आए थे। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इसके बाद मूलचंद अंडरपास पंप कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जगह जगह बारिश का पानी भर जाता है। मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे भी भारी जलभराव होता है। अधिकारियों को कहा है कि यहां पानी नहीं भरना चाहिए।
पंकज कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं को अहम मुद्दा बनाया था केजरीवाल का दावा था कि दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की चर्चा विदेशों तक पहुंची है। आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार भाजपा नेता कमलजीत सेहरावत के साथ राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यह मरीजों और डॉक्टरों से बात की। साथ ही, अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर सुविधाओं की भारी कमी है। हमारा प्रयास रहेगा कि इन कमियों को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।
आशीष सूद ने एमसीडी अधिकारियों को लगाई फटकार

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद भी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एमसीडी अधिकारियों को कूड़े का सही उठान न होने के चलते कड़ी फटकार लगाई। कहा कि सड़कें साफ होनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना है कि कहीं सफाई कार्य में लापरवाही तो नहीं हो रही।

उन्होंने कहा कि लोगों को साफ और स्वच्छ सड़कें चाहिए। आम आदमी पार्टी ने हर मुद्दे पर झूठ बोला। साफ सफाई को लेकर भी भ्रम फैलाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पावर कट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने झूठ बोला, लेकिन पावर कट नहीं हुआ है। समर एक्शन प्लान पर कहा कि जल्द ही यह प्लान तैयार किया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

आप के सभी हमलों का जवाब देंगे: रविंद्र इंद्राज

मंत्री रविंद्र इंद्राज का कहना है कि हमारे घोषणा पत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उन सभी को लेकर रोडमैप तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हम दिल्ली के सातों मंत्री रोड पर रहेंगे। आप की ओर से किए जा रहे हमलों पर कहा कि मंत्रालयों का बंटवार एक ही दिन पहले हुआ है। जल्द ही AAP को सभी प्रतिक्रियाओं का जवाब मिल जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बढ़ा छात्रों पर अकादमिक बोझ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन के साथ ही छात्रों पर अकादमिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस नीति का उद्देश्य समग्र और बहुविषयक शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल पर लैंडस्लाइड : महिलाओं सहित 5 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा). हिमाचल प्रदेश के चंबा में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे 14 श्रद्धालुओं का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया।  इस दौरान पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से एक...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा : महंत पवन कुमार दास

इस कार्यक्रम में भजन गायिका सोनिया लाडी शर्मा और राजमणि शर्मा भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे/महंत पवन कुमार दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के प्राचीन ठाकर द्वारा में श्री...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा ने दिल्ली में टीईटी के खिलाफ हुए रोष प्रदर्शन में की शमूलियत

नई दिल्ली : 5 अप्रैल : टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर राम लीला मैदान, दिल्ली में देशभर से बड़ी संख्या में अध्यापकों ने पहुंचकर 1 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के टीईटी...
Translate »
error: Content is protected !!