दिल्ली के शिक्षा मॉडल का प्रचार : पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को किताबें तक उपलब्ध नहीं कहा पूर्ब मंत्री परगट सिंह ने

by

मामला पंजाब में स्कूली बच्चों को किताबें नहीं मिलने का
चंडीगढ़ । कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कि सरकार बनने के 5 महीने बाद भी CM भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को किताबें तक उपलब्ध नहीं करवा सकी। यही दिल्ली मॉडल की पढ़ाई है। उन्होंने कहा कि पेपर सिर पर हैं और कहा जा रहा है कि किताबों की छपाई के लिए सरकार के पास कागज नहीं है। गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी दिल्ली के शिक्षा मॉडल का प्रचार कर ही सत्ता में आई है।
सूत्रों के मुताबिक कागज की कमी की वजह से किताबें नहीं छापी जा सकी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों की मोहाली में मीटिंग हुई थी। जिसमें इस बात को लेकर भी चर्चा हुई। किताबें छापने वाले वैंडर ने पिछले बिल क्लियर न होने की वजह से इनकार कर दिया। विभाग के पास फंड की भी कमी है। वहीं शिक्षा बोर्ड चेयरमैन योगराज शर्मा ने दावा किया कि मामला हल हो गया है। पूरी व्यवस्था बनाते हुए एक हफ्ते में किताबें बांट दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुराने स्टूडेंट्स को किताबें मिल चुकी हैं। सिर्फ नए को देना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 22 आईपीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले : आईपीएस नौ निहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस का दिया चार्ज

चंडीगढ़: पंजाब सरकार  ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादला निर्देश जारी किए गए है।  आईपीएस नौ निहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी)...
article-image
पंजाब

अवैध शराब को लेकर भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड क्षेत्रों में एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

होशियारपुर : आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए आबकारी विभाग की ओर से आज सुबह 7:00 बजे दसूहा उपमंडल के गांव भीखोवाल, बुधोबरकत व टेरकियाना के मंड...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक की गई आयोजित

गढ़शंकर :  दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर की मासिक मीटिंग स्थानीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रिंसिपल बिकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभा की कार्यवाही प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!