दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा केस में पचास हजार का ईनामी आरोपी चब्बेवाल के पास से गिरफ्तार 

by
26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले में झंडा फहराने व हिंसा करने का आरोप
चब्बेवाल- दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों के आह्वान पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान कुछ किसानों द्वारा लालकिले में झंड़ा फहराने व इस दौरान हुई हिंसा में आरोपित लोगों में से एक इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस ने चब्बेवाल के पास से गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जिला पुलिस को भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर दिखाई जा रही खबर के बाद ही हुई।  गिरफ्तार किए गए इकबाल सिंह पर दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और इस संबंध में सोशल नेटवर्किंग साइट्स व न्यूज़ पेपर में हिंसा के आरोपी लोगों की फोटो प्रकाशित की थी जिसके बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी सामनेआई है। 45 वर्षीय इकबाल सिंह मूल रूप से लुधियाना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका पिता होमगार्ड का जवान ब स्वयं इकबाल सिंह धर्मिक समारोहों में धार्मिक शब्द का उच्चारण करता था। लालकिला हिंसा में उक्त इकबाल सिंह की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वीडियो अपलोड हुई थी जिसमें वह ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों को धमकाने व उनपर हमला करने के लिए प्रदर्शनकारियों को उकसा रहा है। बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह को नॉर्थन रेंज स्पेशल सेल दिल्ली ने गिरफ्तार किया है और वह उसे अपने साथ लेकर दिल्ली चले गए हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बताया जा रहा है कि इकबाल सिंह के विरुद्ध दंगा करने, घातक हथियारों के साथ दंगे, दंगो पर काबू पाने वाले सरकारी कर्मियों के काम में रुकावट पैदा करने जैसे दर्जन भर धाराएं लगाई गई है जिसमे हत्या करने की नियत से हमला करने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। यह एफआईआर थाना कोतवाली पुलिस दिल्ली में दर्ज की गई है।
एएसपी तुषार गुप्ता :  अभी तक पुलिस जांच कर रही है कि गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने ईकबाल सिंह को चब्बेवाल थाने के किसी गांव से गिफतार किया या नहीं। अगर दिल्ली पुलिस ने उसे ग्रिफतार किया हुया है तो हमें ईकवाल सिंह को ग्रिफतार करने से पहले सूचना देनी चाहिए थी। जांच के बाद ही कोई कारवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से अगवा किया गया पत्रकार कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों चंगुल से छुड़ा लिया , आरोपी फरार

फरीदकोट/ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से अपहृत किए गए हमदर्द वेब टीवी चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। पैसों के लेन-देन...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जयंती ने अवसर पर आप सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन न करना निंदनीय : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर – भाजपा नेता निमिषा मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी के चरण छो स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में सरकारी स्तर पर...
article-image
पंजाब

SDM Holds Detailed Review Meeting

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec.10 :  Sub-Divisional Magistrate (SDM) Hoshiarpur, Gursimranjit Kaur, held a detailed review meeting with officials of the concerned departments today at her office to discuss the preparations for the(zila Parishad )District...
article-image
पंजाब

पावर कट – गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!