दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

by
दिल्ली : एएम नाथ। -. मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलैरो गाड़ी लगा दी और उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मार दी।
इससे फ्रंट शीश टूट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते, तब तक शातिर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे घटित इस घटना की पुलिस ने देर रात तक शिकायत भी दर्ज नहीं की। बस में बैठी सवारियों को चालक-परिचाक ने दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।
बस चालक बिलासपुर निवासी मधुर मोहन ने बताया कि बस शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे मंडी से दिल्ली के लिए निकली थी जोकि दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तक दिल्ली बस स्टैंड पहुंचनी थी, लेकिन करनाल बाइपास के समीप तीन बाइक बाइक सवार युवकों ने बस को रुकवा कर बिना मतलब चालक-परिचालक व सवारियों के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिन्हें समझाने पर वह अपनी मनमानी करते रहे। बाइकर युवाओं का आरोप था कि बस चालक ने बस को उनकी तरफ दबाकर क्यों रखा? इसके पांच मिनट बाद एक जीप चालक ने बस के आगे जीप को तिरछा लगा कर लोहे की रॉड से बस के आगे व साइड में लगे शीशों को तोड़ दिया। जिससे कांच का एक कण चालक की आंख में भी घुस गया।
देरशाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज की। बता दें कि बीते महीने पंजाब जा रही बसों पर भी हमले की घटनाएं पेश आई थी। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। अब दिल्ली बॉर्डर में पेश आई घटना ने भी हर किसी को सकते में डाल दिया है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। दिल्ली स्थित एचआरटीसी प्रबंधन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MLA Jimpa Pays Tribute to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /sept.28 :  On the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, MLA Brahm Shankar Jimpa paid floral tributes at Shaheed Bhagat Singh Chowk in Hoshiarpur. Addressing the gathering, he said that following the...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को हरी दिवाली और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए दिया संदेश

गढ़शंकर।  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के सातवीं और तीसरी कक्षा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को हरी दिवाली और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए संदेश दिया। जिसमें पटाखों का उपयोग न...
Translate »
error: Content is protected !!