दिल्ली में आप -कांग्रेस के बीच बनी बात : सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह हो सकता !

by

 दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो रहा है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टीऔर कांग्रेस के बीच लोकसभा की 7 सीटों को लेकर बातचीत पटरी पर है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को कड़ी चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए हैं। ऐसे में विपक्षी एकता का बना INDIA गठबंधन अब सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर काम कर रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से बातचीत के बीच अब दिल्ली को लेकर भी मंथन जारी है।

कई हफ्तों से हो रहा मंथन  :   दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों दलों के बीच दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सीट शेयरिंग पर चर्चा कई हफ्तों से जारी है। दिल्ली सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए कई दौर की वार्ता हो चुका है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है।

सीट शेयरिंग का जानिए फॉर्मूला  :  कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली लोकसभा चुनाव के तहत सीट बंटवारे पर आप-कांग्रेस के बीच बातचीत पटरी पर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली के लिए 4-3 फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। यानी की दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

पंजाब में आप अकेले लड़ेगी चुनाव :   हालांकि, अभी तक दोनों ही दलों में से किसी का भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के तहत राज्य की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर तहसील कार्यालय में मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 30 जनवरी:  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल : डिप्टी सपीकर ने सभी के आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बार्ड नंबर 7 के पार्षद कृपाल राम पाला अपने साथियों को आज आम आदमी पार्टी का पटका पहना कर डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आम आदमी पार्टी में...
article-image
पंजाब

Dr. Prashant Gautam re-elected as

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/November 08 -Dr. Prashant Gautam (Chandigarh) and Shri Manmeet Sohal (Ludhiana) have been re-elected as State President and State Secretary respectively of the country’s leading student organization Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad for the...
Translate »
error: Content is protected !!