दिल्ली में आपदा समाप्त, सुशासन के साथ दिल्ली वासी – देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली के दिल में है ‘मोदी ही मोदी’ : जयराम ठाकुर

by
अपनी नाकामियों से शून्य पर पहुंची कांग्रेस, हिमाचल में भी होगा यही हाल
एएम नाथ। शिमला  : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। आज दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और विकास की राजनीति को चुना है। दिल्ली के दिल में अब सिर्फ ‘मोदी ही मोदी’ है। दिल्ली को सुशासन और डबल इंजन की सरकार देने के लिए मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। आम आदमी पार्टी ने झूठ, अराजकता, नाटक और आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति को प्रश्रय दिया। आज दिल्ली की जनता ने उसे नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और प्रभावी प्रशासन को स्वीकार किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद प्रदान करने हेतु देवतुल्य जनता का हृदय से आभार और अभिनंदन इस जनादेश के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत लंबे समय से दिल्ली में एक पार्टी ने अराजकता का माहौल बना रखा था वो ‘‘आपदा’’ का दौर आज समाप्त हो रहा है। जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए हुआ था उस पार्टी का अंत भ्रष्टाचार में डूबकर हुआ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई से जन्मी आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार और अराजकता में प्रदेश हितों को पूरी तरह से भूल चुकी थी। प्रदेश के लिए नीतियां बनाने की बजाय सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री के शीश महल बनाने और चुनाव लड़ने के लिए शराब घोटाला करने पर ही केंद्रित रहा। दिल्ली के लिए आपदा साबित हुई आम आदमी पार्टी को आम आदमी ने सही जगह दिखा दी है। दिल्ली देश का दिल है जिसे आज भाजपा ने जीत लिया है। दिल्ली की जनता को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। दिल्ली के दिल में “मोदी ही मोदी” है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव के साथ देश की जनता ने कांग्रेस को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस द्वारा चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलने, झूठी गारंटियां देने, लोगों को डराने, बांटने जैसे धमकाने हर हथकंडे अपनाए। लेकिन गुमराह करने वाली, साजिश करने वाली कांग्रेस का आज देश की राजधानी से सूपड़ा साफ हो गया है और शून्य पर खड़ी है। कांग्रेस के बड़े–बड़े चेहरे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। आज वर्तमान में पूरे देश में कांग्रेस के यही हाल हैं। हिमाचल प्रदेश में जिस ढर्रे पर कांग्रेस चल रही है अगले चुनाव में यहां भी वही होने वाला है। कांग्रेस के नेता यह समझ लें कि देश के लोगों ने ठगी की राजनीति को नकार दिया है। गारंटियों की राजनीति को वहीं दफन कर दिया है जहां से शुरू हुई थी। हिमाचल सरकार अपने जनविरोधी ढर्रे को छोड़े और जनहित में काम करें। उन्होंने दिल्ली के जनादेश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा सहित पार्टी के सभी साथियों को बहुत–बहुत बधाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कुल्लू में 2 जगह बादल फटे : खाली करवाए गांव, 323 सड़कें बंद, 19 अगस्त तक अलर्ट

एएम नाथ : शिमला, 13 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। कुल्लू जिला के बंजार व आनी-निरमंड उपमंडल में बुधवार को दो अलग-अलग जगह ऊंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल, समृद्ध संस्कृतिक विरासत का खजाना – यादविंदर गोमा

मंत्री ने बीड-बिलिंग कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ। शिमला :बीड़ (बैजनाथ)  : आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने शुक्रवार को बीड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना स्थल पर करवाया गया अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास : मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :    लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल्टी घाटे को कम करने के लिए सरकार खनिजों के परिवहन में पारगमन पास के दुरुपयोग की जांच करेगी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के लिए ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक तंत्र विकसित करेगी, ताकि रॉयल्टी की हानि को रोका...
Translate »
error: Content is protected !!