दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

by

ऊना: इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो इम्पेयर्ड श्रेणी में एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्कूल एजुकेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आयोजित पटवारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा इच्छुक एवं योग्य प्राथी 25 जुलाई तक अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसम्बर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था : अपूर्व देवगन

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों पर रोक एएम नाथ। मंडी : जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के भराड़ा में कुदरत का कहर : ओलावृष्टि से 1000 किसानों की मटर की फसल तबाह, लाखों का नुकसान

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत भराड़ा में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पंचायत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी। विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन...
Translate »
error: Content is protected !!